दानापुर और पुणे के बीच इस दिन से रेगुलर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जानिए टाइम टेबल

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

अमृत भारत एक्सप्रेस (सांकेतिक तस्वीर)

Amrit Bharat Express: दानापुर और पुणे के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जाएगा. यह ट्रेन 27 जून से रेगुलर चलेगी. हफ्ते में एक दिन नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी. रेलवे की ओर से ट्रेन की टाइमिंग भी जारी कर दी गई है.

विज्ञापन

Amrit Bharat Express: बिहार को नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल गई है. रेलवे की ओर से पुणे और दानापुर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी. 27 जून से (गाड़ी नंबर- 11431/11432) पुणे-दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू किया जा रहा है.

इन रूटों से होकर चलेगी नई ट्रेन

नई ट्रेन पुणे से हर शनिवार को और दानापुर से हर सोमवार को चलेगी. पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इसका का परिचालन डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल के रास्ते किया जाएगा. यह ट्रेन दोनों तरफ से यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधाएं देगी.

नई अमृत भारत एक्सप्रेस की टाइमिंग

ट्रेन की टाइमिंग के बारे में बताया गया कि (गाड़ी नंबर- 11431) पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस 27 जून से हर शनिवार को पुणे से 15.25 बजे खुलकर भुसावल, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी के रास्ते होते हुए रविवार को 21.43 बजे डीडीयू, 22.50 बजे बक्सर, 23.38 बजे आरा रुकते हुए सोमवार को 01.30 बजे दानापुर पहुंचेगी.

इसके बाद वापसी में (गाड़ी नंबर- 11432) दानापुर-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस 29 जून से हर सोमवार को 03.30 बजे दानापुर से खुलकर आरा, बक्सर रुकते हुए मंगलवार को 11.05 बजे पुणे पहुंचेगी.

ट्रेन में यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

नई अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया कि इसमें स्लीपर क्लास के 8, जनरल के 7 कोच, पैंट्रीकार का 1 और एसएलआरडी के 2 कोच सहित कुल 18 कोच होंगे. साथ ही पुश-पुल टेक्नोलॉजी वाली इस ट्रेन में यात्रियों को कम किराए में आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जैसे बेहतर वेंटिलेशन, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और बायो-टॉयलेट.

Also Read: बिहार में अब मेरिट पर मिलेगा शिक्षकों को ट्रांसफर, जानिए नई शिक्षा नीति में और क्या-क्या

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन