बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में नौकरी पाने का मौका, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

Edited by Ravi Mallick
Updated:
विज्ञापन

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की फोटो (Image: NHSRCL)

NHSRCL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में नौकरी पाने का मौका आया है. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) की तरफ से जूनियर इंजीनियर और ट्रेन मैनेजर जैसे पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है.

विज्ञापन

NHSRCL Recruitment 2026: नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) रेल मंत्रालय के अधीन आने वाली कंपनी है. इस कंपनी की ओर से बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है. नई वैकेंसी के तहत सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट (Bullet Train Project) में काम करने का मौका मिलेगा. इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू हुई है.

रेलवे की कंपनी में निकली इस वैकेंसी (NHSRCL Recruitment 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून 2026 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 14 जुलाई 2026 तक का समय मिला है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

NHSRCL Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- nhsrcl.in पर जाना होगा.
  • होमपेज पर Recruitment सेक्शन में क्लिक करें.
  • NHSRCL Recruitment 2026 से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें.
  • अपनी पात्रता जांचने के बाद ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें.
  • अब एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.

NHSRCL Recruitment 2026 Application Form

कैसे होगा सेलेक्शन?

NHSRCL की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित होगी. CBT में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद मेडिकल एग्जामिनेशन होगा. सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम रूप से नियुक्ति दी जाएगी.

पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स

S.N.पद का नामपदों की संख्या
1जूनियर इंजीनियर (सिविल/ट्रैक) / फैसिलिटी कंट्रोलर (सिविल एवं ट्रैक) / जूनियर इंजीनियर (सेफ्टी – सिविल एवं ट्रैक)31
2जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) / इलेक्ट्रिक पावर कंट्रोलर / जूनियर इंजीनियर (सेफ्टी – इलेक्ट्रिकल)47
3जूनियर इंजीनियर (सिग्नलिंग एवं टेलीकॉम) / सिग्नलिंग एवं टेलीकॉम कंट्रोलर / जूनियर इंजीनियर (सेफ्टी – सिग्नलिंग एवं टेलीकॉम)20
4जूनियर इंजीनियर (रोलिंग स्टॉक – इलेक्ट्रिकल) / रोलिंग स्टॉक कंट्रोलर / जूनियर इंजीनियर (सेफ्टी – रोलिंग स्टॉक)14
5जूनियर इंजीनियर (रोलिंग स्टॉक – मैकेनिकल)3
6ट्रेन मैनेजर / स्टेशन मैनेजर / डिपो कंट्रोलर / ऑपरेशंस कंट्रोलर / जूनियर इंजीनियर (सेफ्टी – ऑपरेशंस)55
7जूनियर इंजीनियर (ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) सिस्टम)5
कुलकुल पदों की संख्या175

कितनी मिलेगी सैलरी?

इस भर्ती के तहत जूनियर इंजीनियर, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मैनेजर, डिपो कंट्रोलर, ऑपरेशंस कंट्रोलर समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. चयनित उम्मीदवारों को IDA पे-स्केल NE-4 के तहत 40,000 रुपये से 1,25,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा.

इसके अलावा कर्मचारियों को HRA, मेडिकल सुविधा, विभिन्न भत्ते, EPF, ग्रेच्युटी और निगम के नियमों के अनुसार मिलने वाले अन्य लाभ भी दिए जाएंगे. यानी बेसिक सैलरी के साथ कई अतिरिक्त सुविधाओं का फायदा भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: SBI की 1.5 लाख की नौकरी छोड़ यहां क्यों आई… इंटरव्यू में पूछा गया ऐसा सवाल, जानिए टॉपर का जवाब

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola