‘वंदे मातरम्’ के कथित असम्मान पर भाजयुमो का औरंगाबाद में विरोध, राहुल गांधी का पुतला दहन

Updated:
विज्ञापन

पुतला दहन करते भाजयुमो कार्यकर्ता

Aurangabad News : औरंगाबाद में वंदे मातरम् के कथित अपमान को लेकर भाजयुमो ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला फूंका.

विज्ञापन

Aurangabad News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के प्रति कथित असम्मान को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया. विरोध प्रदर्शन भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत राजेंद्र प्रसाद बाल उद्यान, चिल्ड्रेन पार्क से हुई. यहां से कार्यकर्ता विरोध मार्च करते हुए रमेश चौक पहुंचे, जहां कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की गई और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया.

राष्ट्रीय गीत के सम्मान को लेकर जताया विरोध

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल राष्ट्रीय गीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय चेतना का महत्वपूर्ण प्रतीक है. उनका कहना था कि राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान और तिरंगे का सम्मान प्रत्येक भारतीय का दायित्व है. भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रीय प्रतीकों और देश की भावनाओं के प्रति किसी भी प्रकार की कथित उपेक्षा स्वीकार नहीं की जा सकती.

कांग्रेस नेतृत्व पर भाजपा नेताओं ने साधा निशाना

भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अस्मिता और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर कांग्रेस का राजनीतिक रवैया लगातार सवालों के घेरे में रहा है. वक्ताओं ने कहा कि अलग-अलग समय में कांग्रेस नेताओं के बयानों और राजनीतिक रुख को लेकर राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रभावना से जुड़े विवाद सामने आते रहे हैं. वक्ताओं ने कहा कि राजनीतिक विचारधाराओं में मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत, तिरंगा और देश की राष्ट्रीय अस्मिता जैसे विषय दलगत राजनीति से ऊपर हैं. इनसे जुड़े किसी भी कथित असम्मान से देशवासियों की भावनाएं आहत होती हैं.

Also Read : बिहार ड्राइवर महासंघ ने रजौली में पेश की मानवता की मिसाल, सड़क हादसे में मृत चालक के परिजनों को दी आर्थिक मदद

स्वतंत्रता आंदोलन में ‘वंदे मातरम्’ की भूमिका का किया उल्लेख

कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान ‘वंदे मातरम्’ ने देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और आजादी की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. इसलिए राष्ट्रीय गीत के सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक भारतीय का दायित्व है.

बड़ी संख्या में भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, महामंत्री अविनाश गुप्ता, जिला मंत्री विक्की सिंह एवं आदित्य सिंह, प्रवक्ता नीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार यादव, मंडल महामंत्री सिपुल सिंह, जिला कार्यालय मंत्री विकेश कुमार सिंह, प्रवक्ता लव कुमार सिंह, महिला मोर्चा की कमला सिंह एवं मंडल अध्यक्ष कान्हा सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read : नवादा में स्नातक निर्वाचन की तैयारी में जुटे जदयू कार्यकर्ता, नीरज कुमार ने दिया बूथ स्तर तक संपर्क बढ़ाने का निर्देश


विज्ञापन
सुधीर कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By सुधीर कुमार सिन्हा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन