चौरसिया दिवस समारोह में शिक्षा, एकजुटता और सामाजिक उत्थान का लिया संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि व अन्य
Aurangabad News : औरंगाबाद में आयोजित चौरसिया दिवस समारोह में समाज ने गरीब बच्चों की शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए महत्वपूर्ण संकल्प लिए. जानिए पूरी खबर.
Aurangabad News : शहर के ब्लॉक मोड़ स्थित सम्राट अशोक भवन में रविवार को चौरसिया दिवस समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिषेक रंजन ने की, जबकि संचालन संजय कुमार और बसंत चौरसिया ने संयुक्त रूप से किया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दीघा विधायक सह बिहार विधानसभा के मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया शामिल हुए. वहीं, पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया, अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के युवा अध्यक्ष देव कुमार चौरसिया, सचिव ओम चौरसिया एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.
दिवंगत समाजसेवियों को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले दिवंगत रामविलास चौरसिया, अधिवक्ता रविंद्र कुमार, अखिलेश चौरसिया एवं शिवदयाल सिंह चौरसिया के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई. इसके बाद अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया. इस दौरान समाज के लोगों ने दिवंगत विभूतियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी.
Also Read : रजौली में अनियंत्रित कार ने दादा-पोती को मारी टक्कर, 5 साल की मासूम की मौत; दादा गंभीर रूप से घायल
नाग पंचमी और चौरसिया दिवस पर लिए गए कई संकल्प
नाग पंचमी एवं चौरसिया दिवस के अवसर पर समाज के लोगों ने सामाजिक उत्थान और विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण संकल्प लिए. समारोह में यह संकल्प लिया गया कि समाज का कोई भी गरीब बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा और कोई जरूरतमंद परिवार सहायता के अभाव में उपेक्षित नहीं रहेगा. युवाओं को शिक्षा, रोजगार एवं नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया. साथ ही राजनीति एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था में समाज की भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई.
महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर
वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है. उन्हें आगे बढ़ने के अधिक अवसर उपलब्ध कराने और सामाजिक गतिविधियों में उनकी भूमिका मजबूत करने की बात कही गई. वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, एकजुटता और सामाजिक सहयोग के माध्यम से ही किसी समाज को मजबूत बनाया जा सकता है. समाज के सभी वर्गों को आपसी सहयोग और संगठन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया गया.
बड़ी संख्या में समाज के लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में सोहन चौरसिया, ललन चौरसिया, अनिल चौरसिया, बंशीधर चौरसिया, रामचंद्र चौरसिया, सूरज चौरसिया सहित बड़ी संख्या में चौरसिया समाज के लोग उपस्थित रहे. समारोह में सामाजिक एकजुटता, शिक्षा और युवाओं के भविष्य को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











