Aurangabad News : एडीजे सात के कोर्ट के छत का टूटा प्लास्टर

Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 27 Mar 2025 9:53 PM

विज्ञापन

Aurangabad News:न्यायधीश अपने चैंबर में पेशकार के साथ कोर्ट वर्क कर रहे थे. इस घटना में न्यायाधीश बाल–बाल बच गये. इस घटना से न्यायालय कर्मियों में भय का माहौल बन गया

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर. गुरुवार की दोपहर व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी जब एडीजे सात निशित दयाल के चैम्बर में छत की निचली परत (सिलिंग) जो छह फिट लम्बी और आठ फिट चौड़ी एकाएक टूट कर गिर गयी. जबरदस्त आवाज के साथ धुआं उठने लगा. उस समय न्यायधीश अपने चैंबर में पेशकार के साथ कोर्ट वर्क कर रहे थे. इस घटना में न्यायाधीश बाल–बाल बच गये. इस घटना से न्यायालय कर्मियों में भय का माहौल बन गया. भवन निर्माण विभाग के प्रति अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश भी दिखा. अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रधान जिला जज राजकुमार वन सहित अधिकांश न्यायाधीशों और अधिवक्ताओ ने एडीजे से मिलकर घटना की जानकारी ली. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह व भवन निर्माण विभाग के अधिकारी भी पहुंच गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन