Aurangabad News : बाइक सवार को बचाने में सवारियों से भरा ऑटो पलटा, नौ घायल

Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 11 Mar 2025 9:23 PM

विज्ञापन

Aurangabad News:कनबेहरी मोड़ के समीप हुई घटना, माली से आंख बनवाने बोधगया जा रहे थे लोग

विज्ञापन

औरंगाबाद ग्रामीण.

राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कनबेहरी मोड़ के समीप एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में ऑटो सवार चालक सहित नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के माली बाजार निवासी चूल्हन राम, सुकुल राम, झरहा गांव निवासी बाल्केश्वर राम की पत्नी बिगनी देवी, मंटु राम की पत्नी ममता देवी, शंकर राम, शंकर राम की पत्नी अमला देवी, भरथउल गांव निवासी मैनेजर पासवान उर्फ पीटर पासवान एवं उसकी पत्नी मोतीराजो देवी शामिल हैं. घटना मंगलवार की सुबह की है. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान घायल चूल्हन राम ने बताया कि कुछ दिन पहले उक्त सभी लोगों ने अपने आंख का नि:शुल्क जांच करवाया था. इसके बाद चिकित्सक द्वारा आंख का ऑपरेशन कराने के लिए सभी लोगों को बोधगया बुलाया गया था. मंगलवार की सुबह सभी लोग अपने घर से एक ऑटो रिजर्व कर उस पर सवार होकर आंख बनवाने के लिए बोधगया जा रहे थे. चालक ऑटो को काफी तेज गति में चल रहा था. जैसे ही एनएच 19 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कनबेहरी मोड़ के समीप पहुंचे, तभी अचानक सामने से एक बाइक सवार आ गया. बाइक सवार को बचाने के कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गये. गनीमत रही कि जिस लेने में यह दुर्घटना हुई, उसे लेन से कोई वाहन नहीं थी. अन्यथा बहुत बड़ी घटना हो सकती थी. घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति रही. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिसकर्मियों को दी. सूचना पर मुफस्सिल थाने की पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने उपचार किया. इधर, घटना के बाद सभी घायलों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और सभी का हाल जाना. वहीं आगे की इलाज की प्रक्रिया में जुट गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन