औरंगाबाद में आंगनबाड़ी सेविकाओं-सहायिकाओं की पांच सूत्री मांगों को लेकर मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता से मिला प्रतिनिधिमंडल
मंत्री से मुलाक़ात करते आंगनबाड़ी वर्कर्स
Aurangabad News : बिहार आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन ने समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता से मुलाकात कर पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा. मंत्री ने जल्द कार्रवाई का दिया आश्वासन.
Aurangabad News : बिहार राज्य आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन जिला कमेटी, औरंगाबाद की जिलाध्यक्ष बसंती देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक एवं विचार-विमर्श के बाद यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश नेतृत्व के साथ समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता से मुलाकात की. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराते हुए पांच सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा.
लंबे समय से लंबित हैं मांगें
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगें लंबे समय से लंबित हैं. इन मांगों को लेकर राज्यभर में आंदोलन किए गए हैं और विभिन्न स्तरों पर सरकार का ध्यान भी आकृष्ट कराया गया है. इसके बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है, जिससे आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं में नाराजगी व्याप्त है.
मंत्री ने गंभीरता से सुनी समस्याएं
समाज कल्याण मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर सभी मांगों की समीक्षा कर यथासंभव आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जा सके.
सरकार से शीघ्र समाधान की उम्मीद
यूनियन की जिलाध्यक्ष बसंती देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वर्षों से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. सरकार से अपेक्षा है कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा, जिससे कार्यकर्ताओं को राहत मिलेगी और वे बेहतर ढंग से अपनी सेवाएं दे सकेंगे.
बैठक में मौजूद रहे कई पदाधिकारी
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कुमारी रंजना यादव, पूनम कुमारी, अशोक श्रीवास्तव, प्रमिला कुमारी, दिनेश कुमार, करुणा सिंह, संगीता कुमारी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.
कार्यकर्ताओं ने जताया आभार
मंत्री से मुलाकात के बाद देवबली सिंह, विभा देवी, गुड्डी कुमारी, पंकज कुमार, शंकर प्रसाद, विमला कुमारी, उर्मिला कुमारी, पुष्पा कुमारी, बिंदा कुमारी, शांति कुमारी, मुन्नी देवी सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष बसंती देवी और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि मंत्री के समक्ष प्रभावी ढंग से मांगों को रखने से कार्यकर्ताओं में नई उम्मीद जगी है. उन्हें विश्वास है कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में जल्द ठोस कदम उठाएगी.
Also Read : दमन में ट्रॉली बैग से मिला नवादा की युवती का शव, आरोपी प्रेमी की तलाश जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










