रफीगंज में 8 अगस्त को लगेगा विशेष जॉब कैंप, 30 पदों पर होगी भर्ती

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Aurangabad News : औरंगाबाद में 8 अगस्त को जॉब कैंप का आयोजन। 10वीं पास युवा 30 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. वेतन और अन्य सुविधाओं की पूरी जानकारी यहाँ देखें.

विज्ञापन

Aurangabad News : जिला नियोजनालय के तत्वावधान में 8 अगस्त को कौशल युवा प्रशिक्षण केंद्र (केवाईपी सेंटर), ब्लॉक परिसर, रफीगंज में विशेष जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. यह कैंप सुबह 11 बजे से शुरू होगा. इसमें निजी क्षेत्र की कंपनी स्वतंत्रा माइक्रोफिन लिमिटेड, औरंगाबाद द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.

विज्ञापन

एसएफओ पद के लिए होगी भर्ती

जिला नियोजनालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार कंपनी एसएफओ (एसएफओ) पद के लिए भर्ती करेगी. कुल 30 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ रहने की सुविधा, पेट्रोल भत्ता और इंसेंटिव भी प्रदान किया जाएगा.

Also Read : गोह में पंचायत समिति की बैठक, विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

10वीं पास युवा कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती प्रक्रिया में 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है. इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक एवं पहचान संबंधी दस्तावेजों के साथ जॉब कैंप में उपस्थित होना होगा.

युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

जिला नियोजन पदाधिकारी सोनू जायसवाल ने बताया कि अधिक से अधिक योग्य युवक-युवतियां इस जॉब कैंप का लाभ उठाएं. उन्होंने कहा कि जिला नियोजनालय समय-समय पर निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों के सहयोग से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहा है. उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं.

Also Read : औरंगाबाद के उत्तर कोयल नहर में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव, परिवार में मचा कोहराम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन