औरंगाबाद के उत्तर कोयल नहर में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

नहर में डूबे युवक का शव मिलने के बाद की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Aurangabad News : नवीनगर टंडवा थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से लापता युवक का शव 24 घंटे बाद बरामद हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Aurangabad News : टंडवा थाना क्षेत्र स्थित उत्तर कोयल नहर में डूबकर लापता हुए युवक का शव गुरुवार की सुबह करीब 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया. शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है.

विज्ञापन

भभुआ का रहने वाला था मृतक

मृतक की पहचान भभुआ जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के हथियाबांध गांव निवासी रविंद्र तिवारी के 22 वर्षीय पुत्र विटल तिवारी के रूप में हुई है. वह अपने फूफा सुदर्शन तिवारी के घर, रामपुर ग्राम पंचायत के सिंदुरिया गांव आया हुआ था.

शौच के लिए निकला था, नहर किनारे मिला चप्पल

जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह विटल तिवारी शौच के लिए उत्तर कोयल नहर की ओर गया था. काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान नहर किनारे उसका चप्पल मिला, जिससे अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद परिजनों ने तत्काल टंडवा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी.

पूरे दिन चला रेस्क्यू अभियान

सूचना मिलते ही टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम की मदद से नहर में युवक की तलाश शुरू कराई. बुधवार को पूरे दिन चले खोज अभियान के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका.

कांडी गांव के पास मिला शव

गुरुवार की सुबह घटना के करीब 24 घंटे बाद कांडी गांव के फाटक के पास उत्तर कोयल नहर से युवक का शव बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए. पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेज दिया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस और एनडीआरएफ की टीम लगातार खोज अभियान चला रही थी. गुरुवार सुबह कांडी गांव के फाटक के पास युवक का शव बरामद हुआ. पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में आवश्यक जांच-पड़ताल की जा रही है और उसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बारुण में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन