औरंगाबाद से चोरी हुई बस गया जी के मानपुर में लावारिस हालत में मिली, पुलिस ने किया बरामद
थाने में खड़ी बस | Prabhat Khabar Network
गया जी पुलिस ने मानपुर में लावारिस हालत में खड़ी एक चोरी की बस बरामद की है. यह बस औरंगाबाद से चोरी हुई थी और बस मालिक ने एक कर्मचारी पर शक जताया है. पुलिस जांच में जुटी है.
गया जी के बुनियादगंज थाने की पुलिस ने रविवार को मानपुर सूर्य पोखरा रोड पर खाजांहापुर के पास रोड किनारे लावारिस हालत में एक चोरी की बस बरामद की. पुलिस ने बताया कि ‘रिजवान ट्रेवल्स’ नामक यह बस औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा पेट्रोल पंप के पास से विगत 16 सितंबर की रात चोरी कर ली गई थी.
इस मामले में बस मालिक औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंत गांव निवासी मोहम्मद रिजवान ने बारुण थाना में लिखित आवेदन देकर पंप के कर्मचारी विनय यादव पर शक जाहिर किया था.
बुनियादगंज थाने के दारोगा गुलशन कुमार ने बताया कि बस को जब्त कर संबंधित थाना को इसकी सूचना दे दी गई है. यह बस रोड किनारे लावारिस हालत में कई दिनों से खड़ी थी. इधर, औरंगाबाद के बारुण थाना में कांड संख्या 68/26 दर्ज कर इस मामले की अनुसंधान जिम्मेदारी एएसआई शेख शेरे आली को दी गई थी. चोरी हुई बस के सुरक्षित बरामद होने पर बस मालिक ने राहत की सांस ली है.
रफीगंज से मदनपुर के बीच चलती थी बस
बस मालिक रिजवान ने बताया कि उनकी यह बस औरंगाबाद जिले के रफीगंज से मदनपुर तक चलती थी और यात्रियों को नियमित परिवहन सेवा दे रही थी.
उन्होंने आशंका जताई कि इस बस की चोरी में कर्मचारी विनय यादव का सीधा हाथ हो सकता है. पुलिसिया दबिश और लगातार कार्रवाई के दबाव के कारण ही चोरों ने बस को लावारिस हालत में छोड़ दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए