औरंगाबाद : बारुण में 400 युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, बोले- नशा करना है तो लक्ष्य हासिल करने का करो

Updated:
विज्ञापन

दीप प्रज्वलित करते अतिथि व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

औरंगाबाद के बारुण में 'नशामुक्त भारत फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ हुआ, जहां सैकड़ों युवाओं ने नशे के खिलाफ लड़ने का सामूहिक संकल्प लिया. इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को सशक्त बनाकर राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को मजबूत करना है.

विज्ञापन

औरंगाबाद : मेरा युवा भारत के तत्वावधान में लौह पुरुष युवा मंच बारुण के नेतृत्व में रविवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार भवन में नशामुक्त भारत फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला युवा अधिकारी अनिकेत कुमार राव, नगर पंचायत बारुण की मुख्य पार्षद इंदु देवी, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार सिंह, लौह पुरुष युवा मंच के संरक्षक संजीत कुमार एवं जिला मंत्री सीमा गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम के दौरान जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने जिला युवा अधिकारी अनिकेत कुमार राव को मोमेंटो एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

वहीं लौह पुरुष युवा मंच के पदाधिकारियों ने मुख्य पार्षद इंदु देवी सहित अन्य अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया.

अभियान में उपस्थित करीब 400 युवाओं ने नशामुक्त भारत बनाने, नशे के खिलाफ प्रचार-प्रसार करने, लोगों को जागरूक करने तथा समाज से नशे को दूर भगाने का सामूहिक संकल्प लिया.

इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने सिग्नेचर प्लेज पर हस्ताक्षर कर नशामुक्त भारत अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्ज करायी.

युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

जिला युवा अधिकारी अनिकेत कुमार राव ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. इसके लिए युवाओं को सशक्त और जिम्मेदार बनना होगा.

युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, कौशल, रोजगार, खेल एवं राष्ट्र निर्माण में लगाएंगे, तो विकसित भारत के संकल्प को मजबूती मिलेगी. मुख्य पार्षद इंदु देवी एवं विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नशे को दूर करना आज देश के सामने एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दा है.

युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज को नशामुक्त बनाया जा सकता है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि नशा करना ही है तो अपने लक्ष्य को पाने का नशा करो.

समाज को जागरूक करने की जरूरत

लौह पुरुष युवा मंच के संरक्षक संजीत कुमार ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं. नशा युवाओं की प्रतिभा, स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करता है. इसलिए केवल अभियान चलाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक युवा को स्वयं नशे से दूर रहकर अपने परिवार, मित्रों और समाज के लोगों को भी जागरूक करना होगा.

Also Read :मगध के पांच जिलों में सेल्स टैक्स विभाग की कार्रवाई, 16 गाड़ियां पकड़ीं; 13 से 2.45 लाख जुर्माना वसूला

उन्होंने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार कर सकते हैं. कार्यक्रम में लेखापाल राजेश कुमार सिन्हा, रंजन कुमार किंशु, युवा स्वयंसेवक सन्नी कुमार, वरीय शिक्षक कमलेश कुमार, एनसीसी अधिकारी प्रमोद कुमार यादव, प्रभात कुमार, प्रयाग कुमार, गौतम कुमार, कामता सिंह, धनजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन