WATCH VIDEO :दाउदनगर में बाबा गणिनाथ गोविंद जी का 30वां पूजनोत्सव, विधायक बोले- समाज की राजनीतिक ताकत बढ़ी, नई पीढ़ी में जाग रही चेतना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने हलवाई समाज की बढ़ती राजनीतिक ताकत और नई पीढ़ी में जाग रही चेतना पर प्रकाश डाला. उन्होंने शिक्षा और एकजुटता को समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया.

विज्ञापन

दाउदनगर में बाबा गणिनाथ गोविंद जी का 30वां पूजनोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. अखिल भारतीय मध्यदेशीय हलवाई वैश्य सभा की दाउदनगर शाखा की ओर से शनिवार को सोनतटीय क्षेत्र में बाबा भूतनाथ मंदिर के समीप स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ.

विज्ञापन

विधायक ने समाज की नई चेतना का किया जिक्र

मुख्य समारोह को संबोधित करते हुए ओबरा विधायक डॉ. प्रकाश चंद्र ने कहा कि हलवाई समाज शांतिप्रिय और मेहनतकश समाज है. उन्होंने कहा कि समय के साथ समाज में नई चेतना का संचार हुआ है. समाज की राजनीतिक ताकत बढ़ने के साथ लोगों में इसकी ऊर्जा दिखाई दे रही है और नई पीढ़ी में भी चेतना जाग रही है.

विधायक ने कहा कि समाज के बच्चे शिक्षा के प्रति तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जो आने वाले समय के लिए सकारात्मक संकेत है. उन्होंने समाज के विकास के लिए शिक्षा और एकजुटता को जरूरी बताया.

आयोजन स्थल तक सड़क निर्माण का भरोसा

डॉ. प्रकाश चंद्र ने आयोजन स्थल तक पहुंचने में होने वाली परेशानी का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि अगले वर्ष तक आयोजन स्थल तक आने के लिए पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जा सके.

कार्यक्रम में विनय कुमार, कामता प्रसाद, सुनील कुमार, दीपक कुमार, डॉ. गोपाल प्रसाद समेत अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे. वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, शिक्षा और सामाजिक चेतना को मजबूत करने पर जोर दिया.

कार्यक्रम का संचालन संस्था के मुख्य संयोजक प्रहलाद प्रसाद ने किया. आयोजकों ने समारोह में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया. पूजनोत्सव को सफल बनाने में टिंकू कुमार, दीपक कुमार, मंजीत अमन, रंजीत कुमार, अजय कुमार, भोला प्रसाद, सुनील प्रसाद, विकास कुमार, भोला कुमार, किशोरी प्रसाद, प्रेम प्रकाश, प्रेम कुमार, रंजन कुमार, बंधु कुमार और संतोष अमन समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया. समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे.

विधायक डॉ प्रकाश चंद्र का स्वागत करते आयोजक   | Prabhat Khabar Network
विधायक डॉ प्रकाश चंद्र का स्वागत करते आयोजक | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन