दमन में ट्रॉली बैग से मिला नवादा की युवती का शव, आरोपी प्रेमी की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन

आरोपी ऋषभ, मृतक छोटी कुमारी और घटनास्थल पर लगी स्थानीय की तस्वीर

Nawada News : नवादा की विवाहिता का शव दमन में सूटकेस से बरामद. दो साल पहले प्रेमी के साथ घर से भागी थी युवती, आरोपी ऋषभ कुमार की तलाश में जुटी पुलिस.

विज्ञापन

Nawada News : जिले के रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव की रहने वाली छोटी कुमारी का दमन में ट्रॉली बैग से शव मिलने का मामला दो वर्ष पुराने प्रेम प्रसंग के दर्दनाक अंत के रूप में सामने आया है. जिस रिश्ते के लिए उसने अपना घर-परिवार छोड़ दिया था, उसी रिश्ते का अंत अब हत्या के आरोपों के बीच हुआ है. दमन पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि मुख्य आरोपी बताए जा रहे ऋषभ कुमार की तलाश जारी है.

वर्ष 2024 में घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी युवती

मृतका की मां ने बताया कि छोटी कुमारी की पहले दूसरे स्थान पर शादी हुई थी और करीब एक वर्ष तक उसका वैवाहिक जीवन सामान्य रहा. इसके बाद 6 मई 2024 को वह स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली और गांव के ही ऋषभ कुमार के साथ चली गई. इस मामले में रोह थाना कांड संख्या 136/24 दर्ज कराया गया था.

Also Read : रजौली में बनेगा बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल का बड़ा केंद्र, 43.98 एकड़ भूमि हस्तांतरण को कैबिनेट की मंजूरी

7 से 8 लाख रुपये के जेवर ले जाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि घर छोड़ते समय छोटी अपने साथ पहली शादी में मिले जेवर और घर के अन्य आभूषण भी ले गई थी. इन जेवरों की कीमत करीब 7 से 8 लाख रुपये बताई जा रही है.

छोटी कुमारी की फाइल तस्वीर
छोटी कुमारी की फाइल तस्वीर

किराये के मकान से ट्रॉली बैग में मिला शव

बताया जाता है कि दोनों पिछले करीब दो वर्षों से दमन में किराये के मकान में रह रहे थे. कई दिनों तक कमरा बंद रहने और उससे दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर तलाशी ली तो ट्रॉली बैग में बंद गला-सड़ा शव बरामद हुआ. किरायेदारी के दौरान जमा कराए गए आधार कार्ड के आधार पर मृतका की पहचान की गई, जिसके बाद दमन पुलिस ने नवादा पुलिस को इसकी सूचना दी.

Also Read : नवादा में तीन घंटे की मूसलाधार बारिश से जलजमाव, शहर की कई सड़कें बनीं तालाब

हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की आशंका

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को ट्रॉली बैग में बंद कर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की गई. हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

परिजन दमन रवाना, आरोपी की तलाश में छापेमारी

घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के परिजन दमन के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं दमन पुलिस मुख्य आरोपी ऋषभ कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. वर्ष 2024 में दर्ज रोह थाना कांड संख्या 136/24 अब एक सनसनीखेज हत्या की जांच से जुड़ गया है और पूरे मामले पर पुलिस की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं. Also Read : नवादा: बिहार की बेटी की दमन में हत्या, ट्रॉली बैग में मिला शव; जानिए क्या है मामला



विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन