हार्डकोर माओवादी गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2014 9:02 PM
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिला के चंदवा थाना अंतर्गत पिघुलिया गांव में आज पुलिस ने छापामारी कर प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक हार्डकोर सदस्य को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी का नाम धर्मेन्द्र यादव है और वह पिछले वर्ष तीन दिसम्बर को नबीनगर-चंदवा पथ पर […]
औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिला के चंदवा थाना अंतर्गत पिघुलिया गांव में आज पुलिस ने छापामारी कर प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक हार्डकोर सदस्य को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार माओवादी का नाम धर्मेन्द्र यादव है और वह पिछले वर्ष तीन दिसम्बर को नबीनगर-चंदवा पथ पर हुये बारुदी सुरंग विस्फोट मामले में वांछित था. इसमें चंदवा थाना अध्यक्ष सहित आठ पुलिसकर्मी की मौत हो गयी थी उन्होंने बताया कि गिरफ्तार यादव से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










