200 बेडों का होगा सदर अस्पताल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jan 2014 6:14 AM
अस्पताल परिसर में बनेगा शवगृह औरंगाबाद (नगर) : बेड का कमी ङोल रहे सदर अस्पताल अब शीघ्र 200 बेड का होगा. इसके लिए सरकार से मंजूरी मिल गयी है. शीघ्र ही निविदा निकाल कर भवन बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी. अभी सदर अस्पताल में मरीज हमेशा बेड की कमी ङोलते थे. इसे देखते हुए […]
अस्पताल परिसर में बनेगा शवगृह
औरंगाबाद (नगर) : बेड का कमी ङोल रहे सदर अस्पताल अब शीघ्र 200 बेड का होगा. इसके लिए सरकार से मंजूरी मिल गयी है. शीघ्र ही निविदा निकाल कर भवन बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जायेगी. अभी सदर अस्पताल में मरीज हमेशा बेड की कमी ङोलते थे. इसे देखते हुए सरकार ने 200 बेड का अस्पताल बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी.
इसके अलावे अस्पताल परिसर में ही लावारिस शव के लिए शीतगृह का निर्माण कराया जायेगा. प्रसव वार्ड को भी विकसित करने का निर्देश विभाग द्वारा दिया गया है.
जानकारी देते हुए सिविल सजर्न डॉ परशुराम भारती ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड, डाइगनोस्टिक सेंटर के ऊपर दोमंजिला भवन का निर्माण कराया जायेगा. इस पर 100-100 बेड का वार्ड होगा. वहीं पुनर्वास केंद्र के ऊपर भवन का निर्माण कराया जायेगा. इसमें प्रसव से पीड़ित महिलाओं को रखे जाने का प्रस्ताव है.
इसके अलावे आइसोलेशन व वर्तमान प्रसव वार्ड के पास खाली पड़ी जमीन में शव शीतगृह का निर्माण किया जायेगा. स्थल चयनित कर सरकार के पास रिपोर्ट भेज दी गयी है. शीघ्र ही कार्य प्रारंभ हो जायेगा. उन्होंने बताया कि कैदी वार्ड को भी जीर्णोद्धार किया जायेगा. खाली जमीन में फूल पौधे लगाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










