शिवगंज में चार दुकानों से लाखों की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2014 5:18 AM
पुलिस ने चोरी गये सामान से लदे टेंपो के साथ एक को किया गिरफ्तार शिवगंज बाजार व मदनपुर बाजार की चार दुकानों में हुई थी चोरी मदनपुर(औरंगाबाद) : मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज बाजार स्थित भवानी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल दुकान तथा मदनपुर बाजार स्थित गोल्डेन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल दुकान से बुधवार की रात लाखों का […]
पुलिस ने चोरी गये सामान से लदे टेंपो के साथ एक को किया गिरफ्तार
शिवगंज बाजार व मदनपुर बाजार की चार दुकानों में हुई थी चोरी
मदनपुर(औरंगाबाद) : मदनपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज बाजार स्थित भवानी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल दुकान तथा मदनपुर बाजार स्थित गोल्डेन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल दुकान से बुधवार की रात लाखों का समान चोरी हो गया.
हालांकि, मदनपुर पुलिस ने एक चोर को टेंपो पर लदे चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया. शिवगंज के पीएनबी बैंक के नीचे स्थित भवानी इलेक्ट्रॉनिक्स का ताला व शटर तोड़ कर इनर्वटर,बैटरी, 26 मोबाइल, चार चिप बाजा, दो डीटीएच, छह चाइनीज लाइट को चुरा कर चोर गिरोह के सदस्य टेंपो (बीआर 02 टी-9745) में लाद कर मदनपुर लाये.
इसके बाद रात के 12 बजे चोर गिरोह ने मदनपुर बाजार स्थित गोल्डेन इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मोबाइल दुकान से टीवी, कंप्यूटर, मोबाइल, लैपटॉप आदि चुरा कर उसी टेंपो पर लाद कर गया की ओर ले जाने लगे, तभी पैट्रोलिंग गाड़ी पहुंच गयी. पुलिस को देखते ही चार-पांच चोर भाग गये लेकिन, टेंपो चला रहे व्यक्ति को माल के साथ पुलिस ने दबोच लिया. भवानी इलेक्ट्रॉनिक्स शिवगंज के प्रोपराइटर नीरज कुमार (कठरी के रहनेवाले) ने बताया कि उनकी दुकान से लगभग 80 हजार का समान चोरी हो गया,जो इस टेंपो से समान बरामद किया गया है.
वहीं, गोल्डेन इलेक्ट्रॉनिक्स के प्रोपराइटर मो.गोल्डेन (दशवतखाप के रहनेवाले) ने बताया कि उनकी दुकान से लाखों रुपये के समान चोरी हो गये थे, जो कि एक बैग में चोरों के उक्त टेंपो में रखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










