नववर्ष पर गणपति मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2014 3:52 AM

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : नववर्ष 2014 इस बार बुधवार को आया. भगवान सिद्धि विनायक गणोश की पूजा-अर्चना का प्रमुख दिन बुधवार ही होता है. इसी को लेकर गणपति मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ी रही. पूजा-अर्चना का कार्य सुबह सात बजे होने वाली आरती से प्रारंभ हो गयी थी. आरती में शामिल होने […]

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : नववर्ष 2014 इस बार बुधवार को आया. भगवान सिद्धि विनायक गणोश की पूजा-अर्चना का प्रमुख दिन बुधवार ही होता है. इसी को लेकर गणपति मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ी रही.

पूजा-अर्चना का कार्य सुबह सात बजे होने वाली आरती से प्रारंभ हो गयी थी. आरती में शामिल होने के लिए ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में आये थे. भगवान सिद्ध विनायक गणोश की आरती जैसे ही पूर्ण हुई. पूजा-अर्चना करने वालों की भीड़ बढ़ती गयी. मंदिर के पुजारी मृत्युंजय पाठक के अनुसार, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दोपहर के एक बजे तक पट खुला रहा.

श्रद्धालुओं की संख्या में कमी हुई तब एक घंटे के लिए मंदिर का पट बंद किया गया. फिर दो बजे पट खोला गया. पुजारी ने बताया कि इस वर्ष काफी अधिक श्रद्धालु पहुंचे. शाम चार बजे से महिला श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया व संध्या में प्रसाद वितरण किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन