नक्सलियों के गढ़ में पहुंचायी जा रही लेवी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2013 2:50 AM
औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद जिले में होने वाले विकास कार्य चाहे सरकारी हो या गैर सरकारी, नक्सलियों को लेवी देना ही पड़ता है. वैसे तो पूर्व में भी इसका खुलासा होता रहा है.लेकिन, सलैया थाना क्षेत्र के चाल्हो जोन में पावर ग्रिड कंपनी के 75 हजार लेवी की राशि के साथ पकड़े गये तीन कर्मियों […]
औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद जिले में होने वाले विकास कार्य चाहे सरकारी हो या गैर सरकारी, नक्सलियों को लेवी देना ही पड़ता है. वैसे तो पूर्व में भी इसका खुलासा होता रहा है.लेकिन, सलैया थाना क्षेत्र के चाल्हो जोन में पावर ग्रिड कंपनी के 75 हजार लेवी की राशि के साथ पकड़े गये तीन कर्मियों की घटना ने इस मामले पर मुहर लगा दी है. पावर ग्रिड कंपनी के बारे में बताया जाता है कि बड़े आकार के विद्युत खंभें लगाने का काम भी किया जा रहा है.
ऐसे में खंभा लगाने का कार्य जिस कांट्रैक्टर द्वारा किया जा रहा है, वह लेवी देने के लिए अपने तीन आदमियों को भेजा था. पुलिस के सामने इन तीनों लोगों में तमिलनाडु राज्य का रहने वाला गनेशम ने बेहिचक कहा है कि हम लेवी देने के लिए चाल्हो पहाड़ के निकट कांट्रैक्टर के भेजने पर ही आये थे.
बिजली के खंभे लगाने का काम व्यवधान उत्पन्न न हो, इसके लिए नक्सलियों को लेवी की राशि पहुंचायी जा रही थी. इसमें सबसे अहम बात यह है कि अब नक्सलियों को पहड़तली में लेवी की राशि पहुंचायी जा रही है. यानी कि नक्सली अब क्षेत्र में घूम कर लेवी वसूलने के बजाय लेवी देने वालों को अपने ठिकाने पर बुला रहे हैं और देने वाले भी उनके मांद तक जाने में कोई हिचक नहीं दिखा रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










