सर्राफा व्यवसायियों को दोगुना नुकसान

Published at :14 Mar 2016 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
सर्राफा व्यवसायियों को दोगुना नुकसान

औरंगाबाद (सदर) : आभूषणों पर एक्साइज टैक्स लगाये जाने के विरोध में शहर के सर्राफा व्यवसायियों ने रविवार को भी प्रदर्शन कर दुकानें बंद रखा. सर्राफा व्यवसायियों ने कहा कि केंद्र सरकार की यह जुल्म सहन नहीं किया जायेगा. सरकार को हर हाल में टैक्स को वापस लेना होगा. ऐसा नहीं करने पर चरणबद्ध आंदोलन […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (सदर) : आभूषणों पर एक्साइज टैक्स लगाये जाने के विरोध में शहर के सर्राफा व्यवसायियों ने रविवार को भी प्रदर्शन कर दुकानें बंद रखा. सर्राफा व्यवसायियों ने कहा कि केंद्र सरकार की यह जुल्म सहन नहीं किया जायेगा.
सरकार को हर हाल में टैक्स को वापस लेना होगा. ऐसा नहीं करने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. हरनारायण सोनी ने कहा कि जो सीधे तौर पर सोने उपलब्ध होते थे अब उसे जेवर बैंकों के माध्यम से खरीद पायेंगे. यह बिल्कुल गलत नीति है. सर्राफा व्यवसायियों ने सड़क किनारे दुकानें लगा कर सब्जी की बिक्री की.
इस मौके पर गया जेवर दुकान के समक्ष धरना पर बैठे पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि एक्साइज टैक्स लगाये जाने से उनके व्यापार में दोगुना नुकसान उठाना पड़ेगा. पहले से मंदी की मार झेल रहे लोगों को इस टैक्स से भारी मार पड़ी है. प्रदर्शन में सर्राफा व्यवसायी मोनू सोनी, घनश्याम प्रसाद स्वर्णकार, सत्यनारायण प्रसाद, सलीम जफर व विक्की सोनी आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन