Aurangabad News : रफीगंज को मॉडल विधानसभा बनाने का संकल्प

Published by :AMIT KUMAR SINGH_PT
Published at :29 Apr 2026 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : रफीगंज को मॉडल विधानसभा बनाने का संकल्प

Aurangabad News: विकास कार्यों की निगरानी के लिए बनेगी कमेटी

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर. कलाली रोड स्थित एक होटल में बुधवार को रफीगंज विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई़ इसकी अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा ने की तथा संचालन भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बब्लू सिंह ने किया. कार्यक्रम में विधायक प्रमोद कुमार सिंह समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया. विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि एनडीए का प्रत्येक कार्यकर्ता सम्मान का अधिकारी है और सभी का सम्मान समान रूप से किया जाता है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पंचायत और गांव स्तर पर निगरानी कमेटियों का गठन किया जायेगा. विधायक ने कहा कि सरकारी योजनाओं के साथ-साथ उनकी निजी निधि से संचालित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में ये कमेटियां महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब विकास कार्य कमेटियों की निगरानी में होंगे, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगेगी. साथ ही उन्होंने रफीगंज विधानसभा क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त बनाकर पूर्व मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने तथा क्षेत्र को विकसित और मॉडल विधानसभा बनाने का संकल्प दोहराया. विधायक ने कार्यकर्ताओं से विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की. बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि भोला चौधरी, विनोद सिंह, अर्जुन सिंह, लोजपा नेता राजेश पासवान और लालदेव पासवान ने भी अपने विचार रखे तथा क्षेत्रीय विकास को लेकर सुझाव दिये. कार्यक्रम के अंत में भाजपा नगर अध्यक्ष सह प्रखंड कार्यान्वयन समिति उपाध्यक्ष संतोष कुमार साहू ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर धनंजय सिंह, सुधीर कुमार चंद्रवंशी, अशोक पासवान, मोहन सिंह, विकास कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

AMIT KUMAR SINGH_PT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन