नहीं रहे पूर्व अभियंता रघुनंदन बाबू

Published at :11 Mar 2016 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं रहे पूर्व अभियंता रघुनंदन बाबू

औरंगाबाद कार्यालय : अवकाश प्राप्त अभियंता व पत्रकार रवींद्र कुमार रवि के पिता 90 वर्षीय रघुनंदन सिंह का गुरुवार की दोपहर पौन एक बजे गया के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह तीन महीनों से बीमार चल रहे थे. उनका पार्थिव शरीर गया से औरंगाबाद लाया गया. खबर पाकर बड़ी संख्या में लोग व […]

विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : अवकाश प्राप्त अभियंता व पत्रकार रवींद्र कुमार रवि के पिता 90 वर्षीय रघुनंदन सिंह का गुरुवार की दोपहर पौन एक बजे गया के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह तीन महीनों से बीमार चल रहे थे. उनका पार्थिव शरीर गया से औरंगाबाद लाया गया. खबर पाकर बड़ी संख्या में लोग व शुभचिंतक श्री सिंह के आवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी. स्व श्री सिंह पत्रकार द्वय के पिता थे. स्वर्गीय रघुनंदन सिंह के दूसरे पुत्र जितेंद्र सिंह भी पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं.
उनकी तीन पुत्रियां व भरा-पूरा परिवार है. श्री सिंह के निधन पर पत्रकार संजय सिन्हा, कमल किशोर अंबष्ठ, श्रीराम अंबष्ठ, गोपाल प्रसाद सिंह, केशव कुमार, ओमप्रकाश प्रीत, किशोर प्रियदर्शी, धीरज पांडेय, गणेश प्रसाद, मनीष कुमार, अभिनेश कुमार, संतोष कुमार, अमित कुमार व राजेश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है. रविंद्र कुमार रवि ने बताया कि उनके पिता का दाह संस्कार शुक्रवार को अदरी नदी के तट पर किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन