47 केंद्रों पर शामिल होंगे 57032 परीक्षार्थी

Published at :11 Mar 2016 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
47 केंद्रों पर शामिल होंगे 57032 परीक्षार्थी

हर हाल में कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न करायी जायेगी : डीएम औरंगाबाद (नगर) : प्रशासन ने 11 से 17 मार्च तक चलनेवाली मैट्रिक परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है. इस बार जिले में 47 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जहां 57032 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे. औरंगाबाद सदर अनुमंडल में 23 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिनमें […]

विज्ञापन

हर हाल में कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न करायी जायेगी : डीएम

औरंगाबाद (नगर) : प्रशासन ने 11 से 17 मार्च तक चलनेवाली मैट्रिक परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली है. इस बार जिले में 47 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जहां 57032 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे. औरंगाबाद सदर अनुमंडल में 23 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिनमें सात परीक्षा केंद्र छात्रों व 16 परीक्षा केंद्र छात्राओं के लिए हैं. इन परीक्षा केंद्रों पर जहां 8098 छात्र एवं 16805 छात्राएं परीक्षा देंगी.

इसके अलावा दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय में 21 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जिनमें 13 छात्रों के लिए एवं आठ छात्राओं के लिए हैं. दाउदनगर में 18414 छात्र एवं 8044 छात्रा परीक्षा में शामिल होंगे. वहीं, ओबरा प्रखंड मुख्यालय में छात्रों के लिए बनाये गये तीन परीक्षा केंद्रों पर 4390 परीक्षार्थी शामिल होंगे. जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि हर हाल में कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न करायी जायेगी. जिस परीक्षा केंद्र पर कदाचार करते व कराते लोग पकड़े जायेंगे, उन पर तो कार्रवाई होगी ही.

साथ ही संबंधित वीक्षकों एवं केंद्राधीक्षकों पर भी कार्रवाई की जायेगी. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. परीक्षा हॉल की वीडियोग्राफी करायी जायेगह. कदाचार पर नियंत्रण पाने के लिए दंडाधिकारी व पुलिसबल तैनात किये जायेंगे. इसके अलावा उड़नदस्ता व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किये जायेंगे, जो परीक्षा के दौरान भ्रमण करते रहेंगे. परीक्षा केंद्र के

अंदर परीक्षार्थी सिर्फ एडमिट कार्ड, कलम, पेंसिल व राइटिंग पैड लेकर ही प्रवेश करेंगे. परीक्षा के दौरान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक धारा 144 लागू रहेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन