महाशिवरात्रि संपन्न, देर रात मूर्तियों का विसर्जन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Mar 2016 12:38 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले भर में धूम-धाम से पूजा अर्चना की गयी. कई जगहो पर भजन-कीर्तन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. शंकर व पार्वती की विधिवत शादी हुई. मंगलवार की देर रात तक भगवान शंकर व पार्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ. विसर्जन के दौरान गाजे-बाजे के […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले भर में धूम-धाम से पूजा अर्चना की गयी. कई जगहो पर भजन-कीर्तन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. शंकर व पार्वती की विधिवत शादी हुई. मंगलवार की देर रात तक भगवान शंकर व पार्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ. विसर्जन के दौरान गाजे-बाजे के साथ-साथ धूम-धड़ाका भी हो रहा था.
लोग नाचते गाते नदियों व तालाबों तक पहुंचे. शहर के शाहपुर आंखाड़ा कमेटी व बुढ़वा महादेव मंदिर कमेटी द्वारा रखी गयी भगवान शंकर व पार्वती की प्रतिमा की देर रात तक पूजा पाठ के बाद अदरी नदी में विसर्जन किया. इधर सदर प्रखंड के जम्होर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर मे रखी गयी भगवान शिव व पार्वती की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की गयी. बरात भी गाजे-बाजे के साथ निकली. विवाह के दौरान महिलाएं शादी गीत भी गा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










