वार्डों में लगा गंदगी का अंबार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2016 8:49 AM (IST)
विज्ञापन

शहर को साफ-सुथरा रखने में नगर पर्षद व उसकी दो एजेंसियां फेल साबित हो रही हैं. कई इलाकाें में कूड़े का ढेर लगा है. नालियों की सफाई नहीं हो रही है. लोग नगर पर्षद की एजेंसियों के काम से खुश नहीं हैं. औरंगाबाद (सदर) : शहर की सफाई के लिए नगर पर्षद की तरफ से […]
विज्ञापन
शहर को साफ-सुथरा रखने में नगर पर्षद व उसकी दो एजेंसियां फेल साबित हो रही हैं. कई इलाकाें में कूड़े का ढेर लगा है. नालियों की सफाई नहीं हो रही है. लोग नगर पर्षद की एजेंसियों के काम से खुश नहीं हैं.
औरंगाबाद (सदर) : शहर की सफाई के लिए नगर पर्षद की तरफ से बहाल एजेंसियां (सूर्या कंस्ट्रक्शन व देवा कंस्ट्रक्शन) सही तरीके से काम नहीं कर रही हैं. इसकी शिकायत कई इलाकों के लोग कर रहे हैं.
वार्ड पार्षद भी इन एजेंसियों के कामकाज से नाखुश हैं. नगर पर्षद के मुख्य पार्षद श्वेता गुप्ता ने सफाई एजेंसियों को लेकर बड़े-बड़े दावे किये थे. उन्होंने कहा था कि अब घर-घर से कचरा उठेगा. शहर का कोई भी इलाका गंदा नहीं रहेगा. लेकिन, मुख्य पार्षद के दावे खोखले साबित हो रहे हैं. सफाई एजेंसियां ठीक तरीके से अपना काम नहीं कर रही है, जिस कारण कई मुहल्लों को गंदगी से निजात नहीं मिल रही है. सफाई व्यवस्था में फेल इन एजेंसियों पर मुख्य पार्षद व नगर पर्षद के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. शहर के नावाडीह मुहल्ला, क्लब रोड, महावीर मंदिर रोड, विराटपुर मुहल्ला, महुआ शहीद, चौधरी मुहल्ला, गंज मुहल्ला व कलानी मुहल्ला आदि जगहों पर कूड़ों का ढेर लगा है.
शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई : नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी वकमल कुमार ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था की लगातार जांच की जाती है. नगर पर्षद ने दोनों एजेंसियों से तीन महीने के लिए एग्रीमेंट किया है. सफाई में लापरवाही बरतने की शिकायत मिलने पर एजेंसियों का एग्रीमेंट रद्द कर कार्रवाई भी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










