शौचालय के लिए भरवाये जा रहे फॉर्म
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Mar 2016 8:48 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर). स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय बनना शुरू हो गया है. नगर पर्षद क्षेत्र के 33 वार्डों में शौचालय बनाये जायेंगे. इसके लिए अधिकारियों के निर्देश पर लिस्ट भी तैयार की जा रही है. नगर पर्षद के कर्मी लवकेश कुमार ने सभी 33 वार्डों में शौचालय बनने हैं. इसके लिए सर्वे के […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर). स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय बनना शुरू हो गया है. नगर पर्षद क्षेत्र के 33 वार्डों में शौचालय बनाये जायेंगे. इसके लिए अधिकारियों के निर्देश पर लिस्ट भी तैयार की जा रही है. नगर पर्षद के कर्मी लवकेश कुमार ने सभी 33 वार्डों में शौचालय बनने हैं. इसके लिए सर्वे के दौरान बताया कि फॉर्म भी स्वीकृत कर लिये गये हैं. दोबारा जांच कर शौचालय बनाने के लिए लाभार्थियों से फॉर्म भरवाया जा रहा है, ताकि आगे किसी तरह की कोई परेशानी न हो.
उन्होने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में करीब 350 शौचालय बनने हैं. 50-60 शौचालय बन कर तैयार हो गये हैं और सैकड़ों शौचालय निर्माण के लिए पहले किस्त के रूप में राशि लाभार्थियों को उपलब्ध करा दी गयी है.
वार्ड नंबर-27 के पार्षद ओमप्रकाश यादव ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण होना है. वार्ड के जरूरतमंद लोगों को सर्वे लिस्ट में शामिल कर राशि उपलब्ध करायी जा रही है. उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देश पर घर-घर शौचालय बनने हैं. दलित मुहल्लों पर विशेष ध्यान दिया गया है. यह योजना सभी के लिए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










