जदयू के पूर्व जिला महासचिव ने अध्यक्ष के विरुद्ध खोला मोरचा

Published at :08 Mar 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
जदयू के पूर्व जिला महासचिव ने अध्यक्ष के विरुद्ध खोला मोरचा

औरंगाबाद कार्यालय : जनता दल यू में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता नवगठित कमेटी पर सवाल उठा रहे हैं. कल तक जिले में जनता दल यू अनुशासित और मजबूत दिखता था, पर आज उसमें दरार पड़ गयी है. सोमवार को पार्टी के पूर्व जिला महासचिव व अतिपिछड़ा […]

विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : जनता दल यू में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता नवगठित कमेटी पर सवाल उठा रहे हैं. कल तक जिले में जनता दल यू अनुशासित और मजबूत दिखता था, पर आज उसमें दरार पड़ गयी है.
सोमवार को पार्टी के पूर्व जिला महासचिव व अतिपिछड़ा वर्ग के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र चंद्रवंशी ने बयान जारी करते हुए अध्यक्ष के विरुद्ध मोरचा खोल दिया है. इन्होंने अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह से पूछा है कि उन्होंने पार्टी के कितने कार्यक्रमों में शिरकत किया है. उन्होंने कहा है कि ऐसे व्यक्ति को अध्यक्ष के पद पर मनोनीत करना जदयू के कार्यकर्ताओं के मुंह पर करारा तमाचा है.
चंद्रवंशी ने जिला संगठन के गठन पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि यह संगठन राजीव कुमार पटवर्धन जैसे लोगों के हाथ की कठपुतली बन गया है. श्री चंद्रवंशी ने रफीगंज विधायक पर भी प्रहार करते हुए कहा है कि बड़ी मेहनत से जदयू को एक व्यक्ति विशेष की कोठी से निकाल कर स्वतंत्र संगठन के रूप में खड़ा किया गया, लेकिन रफीगंज विधायक अशोक कुमार सिंह इसे पॉकेट की पार्टी बना कर रख दिया है.
क्या कहते हैं जिलाध्यक्ष
जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू ने कहा है कि जो पार्टी के सच्चे सिपाही होते हैं, वे पार्टी के हित में काम करते हैं. अगर पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को कोई समस्या है, तो वह बेधड़क अपनी बात रख सकता है. उन्होंने यह भी कहा है कि जल्द ही संगठन का विस्तार होगा. बेहतर करने वाले कार्यकर्ता उपेक्षित नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें हमेशा सम्मान मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन