आवंटन के बाद भी सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं

Published at :08 Mar 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
आवंटन के बाद भी सरकारी कर्मचारियों को वेतन नहीं

राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने उठाया मामला औरंगाबाद (सदर) : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ(गोपगुट) ने एक बयान जारी कर आवंटन रहने के बाद भी सरकारी कर्मियों को वेतन नही देने का मामला उठाया है. बयान जारी करते हुए महासंघ के जिला अध्यक्ष व जिला सचिव ने कहा है कि कृषि विभाग आत्मा कार्यालय में […]

विज्ञापन
राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने उठाया मामला
औरंगाबाद (सदर) : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ(गोपगुट) ने एक बयान जारी कर आवंटन रहने के बाद भी सरकारी कर्मियों को वेतन नही देने का मामला उठाया है. बयान जारी करते हुए महासंघ के जिला अध्यक्ष व जिला सचिव ने कहा है कि कृषि विभाग आत्मा कार्यालय में पदस्थापित प्रखंड तकनीकी प्रबंधक व सहायक तकनीकी प्रबंधक को 10 माह से वेतन नहीं दिया गया है. वहीं सिंचाई विभाग में नियुक्त 213 कर्मियों को भी वेतन नही मिल पाया है.
कुटुंबा प्रखंड में आवंटन रहते हुए वहां के बीडीओ मनमानी कर रहे हैं. क्षेत्रीय कर्मियों के साथ भेदभाव के कारण वेतन निकासी नहीं किया गया है. भवन निर्माण विभाग के कर्मियों के समक्ष भी दो माह का वेतन लंबित है. दोनों ने कहा कि वेतन नहीं मिलने के कारण इन कर्मियों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. महासंघ जिलाधिकारी से मांग करती है कि संबंधित विभागों के प्रधान को हस्ताक्षेप करते हुए बकाया वेतन भुगतान किया जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन