उमंगेश्वरी सूर्य महोत्सव का आगाज आज से
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Mar 2016 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : ले के मदनपुर प्रखंड स्थित उमंगेश्वरी मंदिर परिसर में पहली बार पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन कर तरफ से दो दिवसीय सूर्य महोत्सव का आगाज रविवार को होगा. महोत्सव का उद्घाटन पर्यटन मंत्री अनीता देवी दोपहर 11 बजे करेंगी. इनके अलावा महोत्सव में जिला प्रशासन द्वारा विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : ले के मदनपुर प्रखंड स्थित उमंगेश्वरी मंदिर परिसर में पहली बार पर्यटन विभाग व जिला प्रशासन कर तरफ से दो दिवसीय सूर्य महोत्सव का आगाज रविवार को होगा. महोत्सव का उद्घाटन पर्यटन मंत्री अनीता देवी दोपहर 11 बजे करेंगी.
इनके अलावा महोत्सव में जिला प्रशासन द्वारा विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, सांसद सुशील कुमार सिंह, विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह व राजन सिंह सहित जिले के सभी छह विधायकों व जिप अध्यक्ष को भी आमंत्रित किया गया है.
महोत्सव का शुभारंभ रविवार की सुबह मंदिर में पूजा पाठ के बाद शुरू होगा. जनप्रतिधियों के संबोधन के बाद स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी.
नक्सलग्रस्त क्षेत्र होने के कारण जिला प्रशासन द्वारा महोत्सव में दोनों दिन कार्यक्रम शाम छह बजे तक ही आयोजित किया जायेगा. एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि उमंगेश्वरी महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को विशेष मौका दिया जायेगा. दूसरे दिन पटना के कलाकार व स्थानीय कलाकार जलवा बिखरेंगे. सुरक्षा के दृष्टिकोण से 28 दंडाधिकारी की तैनाती की गयी है.
महोत्सव का समापन सात मार्च को किया जायेगा. इधर, चर्चा है कि पर्यटन मंत्री इस महोत्सव में किसी कारणवश भाग लेने नहीं आ रही हैं. इस कारण महोत्सव का उद्घाटन अन्य जनप्रतिनिधियों से कराया जायेगा. हालांकि, अधिकारिक तौर पर इसका उद्घाटन मंत्री द्वारा किया जा रहा है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










