बरबिगहा में मारपीट, आठ लोग घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2016 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

जमीन विवाद में भिड़े दो पक्षों के लोग औरंगाबाद/रफीगंज : पौथू थाना क्षेत्र के बेरी गांव टोला बरबिगहा में जमीन विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रफीगंज में किया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए डाॅक्टरों ने घायलों को बेहतर इलाज के […]
विज्ञापन
जमीन विवाद में भिड़े दो पक्षों के लोग
औरंगाबाद/रफीगंज : पौथू थाना क्षेत्र के बेरी गांव टोला बरबिगहा में जमीन विवाद में हुई मारपीट में दोनों पक्ष से आठ लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रफीगंज में किया गया.
गंभीर स्थिति को देखते हुए डाॅक्टरों ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया रेफर कर दिया. पौथू थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि जमीन विवाद में रामविनय यादव व प्रदीप यादव के परिवार के बीच मारपीट की घटना हुई. इसमें रामविनय यादव, उनकी पत्नी सुमित्रा देवी, रामजनम यादव, उनकी पत्नी व बेटी जख्मी हो गये. जबकि, दूसरे पक्ष से प्रदीप यादव, धर्मेंद्र यादव व संदीप यादव भी घायल हो गये.
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी. दोनों पक्षों का बयान लिया गया. जानकारी के अनुसार, प्रदीप यादव व रामविनय यादव के बीच पूर्व से ही जमीन विवाद चला आ रहा था. गुरुवार की सुबह दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये. दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे भी चलाये. गांववालों के बीच-बचाव के कारण मामला शांत हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










