12 शिक्षकों पर होगी गबन की प्राथमिकी

औरंगाबाद (नगर) : विद्यालय भवन की राशि गबन करनेवाले 12 शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश राज्य परियोजना निदेशक ने सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ को दिया है. राज्य परियोजना निदेशक के पत्रांक 8346, दिनांक 28 दिसंबर 2015 के आलोक में सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ मिथिलेश कुुमार ने संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों […]
औरंगाबाद (नगर) : विद्यालय भवन की राशि गबन करनेवाले 12 शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश राज्य परियोजना निदेशक ने सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ को दिया है.
राज्य परियोजना निदेशक के पत्रांक 8346, दिनांक 28 दिसंबर 2015 के आलोक में सर्व शिक्षा अभियान के डीपीओ मिथिलेश कुुमार ने संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को इन शिक्षकों पर मामला दर्ज करने का आदेश दिया है. डीपीओ ने बताया कि मदनपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय चैताबिगहा के शिक्षक प्रफुल्ल
कुमार, हरनाही विद्यालय के शिक्षक रामसुंदर राम, खजौतिया विद्यालय के शिक्षक अर्जुन राम, शिवा विद्यालय के शिक्षक वंश उदय कुमार, सोनारचक विद्यालय के शिक्षक उदय बैठा व नीरज कुमार, अलपा विद्यालय (हसपुरा) के शिक्षक बृजमोहन
राम, तिलौती विद्यालय के शिक्षक उपेंद्र नारायण सिंह, हैवसपुर विद्यालय के शिक्षक पुरुषोतम नारायण व कुटुंबा मध्य विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार के खिलाफ विद्यालय भवन
की राशि गबन करने का आरोप है. उन्होंने बताया कि उक्त सभी विद्यालयों में भवन निर्माण के लिए रुपये दिये गये थे, लेकिन इन शिक्षकों ने आधा-अधूरा भवन बना कर बाकी पैसे हड़प लिये. इन लोगों को कई बार भवन पूरा करने का निर्देश भी दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










