एमबीएल कांड में जिला पार्षद गिरफ्तार

Published at :03 Mar 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
एमबीएल कांड में जिला पार्षद गिरफ्तार

औरंगाबाद (ग्रामीण) : एमबीएल कैंप पर नक्सली हमले में लाइनर की भूमिका निभाने के आराेेप में जिला पार्षद नंदलाल यादव को पुलिस ने बुधवार को गोह प्रखंड के दरार गांव से गिरफ्तार किया है. गोह थानाध्यक्ष अनिल दूबे और बंदेया थानाध्यक्ष की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जिला पार्षद को उनके ही घर […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : एमबीएल कैंप पर नक्सली हमले में लाइनर की भूमिका निभाने के आराेेप में जिला पार्षद नंदलाल यादव को पुलिस ने बुधवार को गोह प्रखंड के दरार गांव से गिरफ्तार किया है. गोह थानाध्यक्ष अनिल दूबे और बंदेया थानाध्यक्ष की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जिला पार्षद को उनके ही घर से दबोच लिया.
दाउदनगर एसडीपीओ संजय कुमार ने बताया कि 17 जुलाई, 2013 को गोह के जाजापुर स्थित सड़क निर्माण का कार्य करा रही एमबीएल कंपनी के कैंप पर नक्सली हमला हुआ था. इस घटना सैप के तीन जवान सहित छह लोग मारे गये थे. नक्सलियों ने 30 हथियार व हजारों कारतूस लूट लिये थे.
गोह थाने में कांड संख्या 140-13 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. जांच के बाद जिला पार्षद के खिलाफ वारंट निर्गत किया गया था. जिला पार्षद की गिरफ्तारी के लिए गोह व बंदेया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम गठित की गयी थी. गोह थानाध्यक्ष की मानें, तो इस घटना में जिला पार्षद नंदलाल यादव ने लाइनर की भूमिका निभायी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन