युवा कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

Published at :03 Mar 2016 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने मनाया काला दिवस

आम बजट को बताया बिहार व गरीब विरोधी औरंगाबाद (नगर) : बुधवार को युवा कांग्रेस के सदस्यों ने गरीब विरोधी आम बजट पर आक्रोश जताते हुए काला दिवस मनाया. मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार विरोधी है. आम बजट में न तो बिहार को विशेष राज्य का […]

विज्ञापन
आम बजट को बताया बिहार व गरीब विरोधी
औरंगाबाद (नगर) : बुधवार को युवा कांग्रेस के सदस्यों ने गरीब विरोधी आम बजट पर आक्रोश जताते हुए काला दिवस मनाया. मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार विरोधी है.
आम बजट में न तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया गया और न ही विशेष पैकेज. विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी चुनावी सभाओं के दौरान बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने के साथ-साथ विशेष पैकेज भी देने की बात कही थी, लेकिन आम बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा ऐसी कोई पहल नहीं की गयी, जो बिहारवासियों के साथ धोखा है. आम बजट सिर्फ कॉरपोरेट घरानों के लिए है.
सल्लू खान ने कहा कि बढ़ाये गये बजट को कम नहीं किया गया, तो युवा कांग्रेस आंदोलन करेगी. जुलूस के दौरान युवा कांग्रेसी शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लाेगों को बजट के बारे में बताया. इस दौरान मीडिया प्रभारी ने कहा कि बजट भाजपा सरकार की सोच को उजागर करती है. इस तरह का कार्य रहा, तो आगामी 2019 लोकसभा में भाजपा का सफाया हो जायेगा. इस मौके पर राजू रंजन, परमजीत, दीपू, बिटू, मोहम्मद चांद, मुन्ना, दीपक, धनंजय, डब्लू, राकेश, इरसाद, पिंटू, राहुल, टिंकू, सहनू व सुरजीत आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन