लापता युवती शादी कर लौटी थाना, पति के साथ गयी घर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2016 7:36 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : नगर थाना क्षेत्र के न्यू काजी मुहल्ला से लापता युवती पांच दिनों बाद मंगलवार को शादी कर पति के साथ नगर थाने पहुंची. युवक-युवती ने नगर थानाध्यक्ष एसके सुमन के समक्ष बालिग होने का प्रमाण दिया. इसके बाद थानाध्यक्ष ने युवक-युवती से आवेदन लेकर घर जाने की अनुमति दे दी. बता दें […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : नगर थाना क्षेत्र के न्यू काजी मुहल्ला से लापता युवती पांच दिनों बाद मंगलवार को शादी कर पति के साथ नगर थाने पहुंची. युवक-युवती ने नगर थानाध्यक्ष एसके सुमन के समक्ष बालिग होने का प्रमाण दिया. इसके बाद थानाध्यक्ष ने युवक-युवती से आवेदन लेकर घर जाने की अनुमति दे दी.
बता दें कि पांच दिन पूर्व नगर थाना क्षेत्र के न्यू काजी मुहल्ला निवासी संजय प्रसाद की बेटी कोचिंग के नाम पर घर से निकली थी, इसके बाद वह नहीं लौटी. इस पर संजय प्रसाद ने एसपी के जनता दरबार में अपनी बेटी को लापता की लिखित शिकायत की. इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी. मंगलवार को युवती अपने पति रोहतास जिले के रोहतास प्रखंड के थुम्हा निवासी सुरेश सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार के साथ नगर थाना में पहुंच गया.
दोनों ने पुलिस के समक्ष शादी का फोटो व बालिग होने का प्रमाणपत्र दिया. इसके बाद थानाध्यक्ष ने दोनों को घर जाने के लिए छोड़ दिया. हालांकि, युवती को घर ले जाने के लिए परिजनों ने काफी प्रयास किया. लेकिन, युवती घर जाने के लिए तैयार नहीं हुई. बल्कि अपने पति के संग पूरा जीवन व्यतीत करने की बात कही. इसके बाद परिजन निराश होकर घर लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










