अवैध शराब के साथ टेंपो जब्त, एक धराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : बारुण थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की सुबह बारुण-नवीनगर पथ स्थित मोहनगंज गांव के समीप से दो सौ लीटर अवैध देशी शराब लदा एक टेंपो को जब्त किया और बारुण थाना क्षेत्र के मस्तुल के रहनेवाले धंधेबाज श्यामजी पासवान को गिरफ्तार किया. एसपी बाबू राम ने बताया […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : बारुण थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की सुबह बारुण-नवीनगर पथ स्थित मोहनगंज गांव के समीप से दो सौ लीटर अवैध देशी शराब लदा एक टेंपो को जब्त किया और बारुण थाना क्षेत्र के मस्तुल के रहनेवाले धंधेबाज श्यामजी पासवान को गिरफ्तार किया.
एसपी बाबू राम ने बताया कि एक टेंपो (बीआर 24 पी 7405) पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से ट्यूब में शराब रख कर ले जा रहा था. इसकी सूचना पुलिस को मिली. उनके निर्देश पर बारुण थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने छापेमारी कर बारुण-नवीनगर पथ स्थित मोहनगंज के पास से शराब को जब्त करते हुए धंधेबाज को गिरफ्तार किया. हालांकि, शराब बनानेवाला रवि चौधरी फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










