नशे में धुत हवलदार ने मचाया उत्पात
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2016 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : एक अप्रैल से बिहार सरकार द्वारा पूरे सूबे में शराबबंदी की घोषणा की गयी है, जिसको सफल बनाने में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी जोर-शोर से जुटे हैं, ताकि पुलिस की कोई बदनामी नही हो. लेकिन, इसका असर कितना कारगर होगा, यह तो आनेवाला समय ही बता पायेगा. मंगलवार को शराब के नशे में […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : एक अप्रैल से बिहार सरकार द्वारा पूरे सूबे में शराबबंदी की घोषणा की गयी है, जिसको सफल बनाने में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी जोर-शोर से जुटे हैं, ताकि पुलिस की कोई बदनामी नही हो. लेकिन, इसका असर कितना कारगर होगा, यह तो आनेवाला समय ही बता पायेगा. मंगलवार को शराब के नशे में धुत एक हवलदार शिवजी राम ने पुलिस लाइन में जम कर उत्पात मचाया और वहां पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों व कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज भी की.
पुलिस के जवानों ने हवलदार को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन शराब का नशा ज्यादा चढ़ चुका थी कि हवलदार किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था.
जब हवलदार की स्थिति बिगड़ने लगी, तो पुलिस जवानों ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी. इसके बाद किसी तरह नशे में धुत हवलदार को मेडिकल टेस्ट के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां भी हवलदार ने जम कर उत्पात मचाया. साथ ही, वहां पर मौजूद लोगों को भी गाली-गलौज की. अब देखना यह होगा कि नशे में धुत इस हवलदार पर क्या कार्रवाई होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










