खपरैल के भवन में पढ़ते हैं बच्चे

Published at :02 Mar 2016 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
खपरैल के भवन में पढ़ते हैं बच्चे

तेंदुआ हरिकेश उच्च विद्यालय में भवन की कमी बारिश में छात्र-छात्राओं को होती है अधिक दिक्कत ओबरा (औरंगाबाद) : प्रखंड के कंचनपुर पंचायत स्थित तेंदुआ हरिकेश उच्च विद्यालय में भवन की कमी होने के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है. खपड़ैल भवन में विद्यालय संचालित की जा रही है. गौरतलब है कि कि पूर्व […]

विज्ञापन
तेंदुआ हरिकेश उच्च विद्यालय में भवन की कमी
बारिश में छात्र-छात्राओं को होती है अधिक दिक्कत
ओबरा (औरंगाबाद) : प्रखंड के कंचनपुर पंचायत स्थित तेंदुआ हरिकेश उच्च विद्यालय में भवन की कमी होने के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है. खपड़ैल भवन में विद्यालय संचालित की जा रही है.
गौरतलब है कि कि पूर्व मंत्री रामविलास सिंह द्वारा 1996 में विद्यालय का स्थापना कराया गया था. लेकिन उसके बाद से आज तक भवन निर्माण कार्य नहीं कराया गया है. विद्यालय में पंचायत के घटरो, रामबाग, ललारो, कंचनपुर, चेचाढ़ी व तेंदुआ सहित दर्जनों गांव के छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं. पूर्व मुखिया राधेश्याम सिंह, दिनेश्वर पासवान व वीरेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय में संसाधन का अभाव है, जिसके कारण
बारिश के दिनों में छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ती है. खपरैल भवन की स्थिति बेहद खराब है.विभागीय उदासीनता के कारण यह स्थिति उत्पन्न है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक खलील अहमद सिद्दीकी ने बताया कि भवन की कमी तो है ही, लेकिन जो संसाधन उपलब्ध हैं, उसी में पठन-पाठन कराया जा रहा रहे हैं. संसाधन उपलब्ध कराने के लिए वरीय पदाधिकारी को पत्र भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन