अपराधियों ने की नीलगाय की गोली मार कर हत्या
देवकुंड (औरंगाबाद) : हसपुरा प्रखंड की डिंडर पंचायत के विशुनपुरा गांव के समीप अज्ञात लोगों ने नील गाय को गोली मार कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार प्रेम कुमार उर्फ विधायक घटनास्थल से कुछ दूरी पर धान की फसल की कटनी कर रहे थे. इस दौरान तीन बजे उन्हें गोली की आवाज सुनायी दी. […]
देवकुंड (औरंगाबाद) : हसपुरा प्रखंड की डिंडर पंचायत के विशुनपुरा गांव के समीप अज्ञात लोगों ने नील गाय को गोली मार कर हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार प्रेम कुमार उर्फ विधायक घटनास्थल से कुछ दूरी पर धान की फसल की कटनी कर रहे थे. इस दौरान तीन बजे उन्हें गोली की आवाज सुनायी दी.
उन्होंने अपने गांव दिलावरपुर के लोगों को इसकी जानकारी दी. गांववालों ने घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि नील गाय मरी हुई है. ग्रामीण केशव यादव, सूबा यादव,पप्पू यादव, परमतोष यादव व बलवंत कुमार सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि पहले नील गाय को गोली मार कर हत्या की, उसके बाद मांस को निकालने के लिए तेज हथियार से उसका गला काटा दिया व चारों पैर में चमड़ा काट दिये थे.
लेकिन ग्रामीणों की आहट अपराधियों को मिलते ही भागने में सफल रहे. इसकी जानकारी दिलावरपुर के ग्रामीणों ने हसपुरा थाना प्रभारी को दिया. हसपुरा थानाध्यक्ष मोहम्मद कादिर ने तत्काल अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया.
इधर ग्रामीणों का कहना था कि पहले भी कई बार ऐसी घटना घटी है. लेकिन स्थानीय ग्रामीण अपराधियों के भय से कुछ भी कहना नहीं चाहते. लोगों का कहना है कि अगर पुलिस प्रशासन सक्रिय रह कर हसपुरा व देवकुंड पथ पर लगातार गश्ती होती तो अपराधी जंगल में प्रवेश नहीं करते व ऐसी घटना नहीं घटती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










