खेल के माध्यम से रिचार्ज होती है युवा पीढ़ी

Published at :01 Jan 2016 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
खेल के माध्यम से रिचार्ज होती है युवा पीढ़ी

खेल के माध्यम से रिचार्ज होती है युवा पीढ़ी तीन सेट के मुकाबले में राजेंद्र चौधरी व नीरज कुमार की जोड़ी ने प्रशांत कुमार व धीरेंद्र कुमार रत्नाकर को 14-8 व 14-10 से लगातार दो गेम से हरायाफोटो नंबर-17,परिचय-टॉस करते अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एवं अन्यप्रतिनिधि, दाउदनगर (अनुमंडल) नव वर्ष के स्वागत में दुर्गा क्लब तांती […]

विज्ञापन

खेल के माध्यम से रिचार्ज होती है युवा पीढ़ी तीन सेट के मुकाबले में राजेंद्र चौधरी व नीरज कुमार की जोड़ी ने प्रशांत कुमार व धीरेंद्र कुमार रत्नाकर को 14-8 व 14-10 से लगातार दो गेम से हरायाफोटो नंबर-17,परिचय-टॉस करते अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एवं अन्यप्रतिनिधि, दाउदनगर (अनुमंडल) नव वर्ष के स्वागत में दुर्गा क्लब तांती समाज में पटेल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन शुक्रवार को किया गया. उद्घाटन करते हुए वित्त विभाग भारत सरकार में सेक्टर ऑफिसर विपुल आलोक ने कहा कि युवा पीढ़ी खेल के माध्यम से रिचार्ज होती है. उसका जीवन पुन: ऊर्जा से भर जाता है. इससे वह सुखमय जीवन व्यतीत कर सकता है. तीन सेट के मुकाबले में राजेंद्र चौधरी और नीरज कुमार की जोड़ी ने प्रशांत कुमार और धीरेंद्र कुमार रत्नाकर को 14-8 और 14-10 से लगातार दो गेम से हराया. तीसरा गेम खेलने की जरुरत ही नहीं पड़ी. सिंगल क्वार्टर फाइनल में औरंगाबाद के जीतेंद्र कुमार ने संजय कुमार को हराया. औरंगाबाद के फैज आलम ने दाउदनगर के अनिल कुमार को हराया. डबल के क्वार्टर फाइनल में औरंगाबाद के जीतेंद्र और फैज ने संजय कुमार और नीरज कुमार को हराया. कुलदीप कुमार और अनिल कुमार ने शिवेंद्र शिवम और कुंदन कुमार की जोड़ी को पराजित किया. संस्कार विद्या की शालु और प्रिया तथा आर्यभट कोचिंग सेंटर की सोनी और सोनी कुमारी ने मुकाबले का प्रदर्शन किया. सोनी की जोड़ी 14-08 और 14-12 से दो लगातार मैच जीत कर विजेता बनी. ज्ञान कुंज इभनिंग क्लासेज की अन्नु कुमारी और मानसी की जोड़ी ने कृष्णा कोचिंग की छात्रा तलक परवीन और नगमा खातुन की जोड़ी को हराया. अब तीन जनवरी को फाइनल में सोनी कुमारी एवं सोनी कुमरी की जोड़ी का मुकाबला कुमारी और मानसी कुमारी की जोड़ी से होना है. इस अवसर पर मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक राजेंद्र चौधरी, संदीप कुमार, यश अकादमी के निदेशक रामेश्वर प्रसाद और शंभु कुमार, ताराहाट के निदेशक मदन कुमार, अवधेश पांडेय उपस्थित रहे. अंपायरिंग राजेंद्र चौधरी, प्रशांत कुमार, अनिल कुमार एवं बुद्धा जी ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन