शादी के महज 11 दिन बाद पति की मौत, पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, लोगों ने सड़क किया जाम

Updated:
विज्ञापन

लोगों ने सड़क किया जाम

Aurangabad News: औरंगाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब बस के छत से सामान उतारने के दौरान बिजली के तार के चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई. पति के मौत से आहत पत्नी ने भी फांसी लगा ली. गनीमत ये रही की गांव वालों की नजर उस पर पड़ी और लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. वहीं मृतक के शव को लेकर लोगों से सड़क जाम कर दिया.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद के नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के बस स्टैंड पुरानी पीएनबी बैंक के पास बस के छत से सामान उतार रहे एक 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान भवानोखाप गांव निवासी विश्वनाथ राम के पुत्र जितेंद्र राम के रूप में की गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया. बड़ी बात यह है कि जैसे ही जितेंद्र की मौत की खबर गांव में उसकी पत्नी को मिली वैसे ही पत्नी ने भी फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की. लेकिन गांव के कुछ लोगों की नजर मृतक की पत्नी पर पड़ी तो आनन – फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.

11 दिन पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, इसी माह 20 अप्रैल को रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र के रामडीहरा गांव निवासी लल्लू राम की बेटी सुनीता से जितेंद्र की शादी हुई थी. शादी के महज 11 दिन में ही पति की मौत हो गई.

बस के छत के ऊपर से गुजरी थी बिजली की तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जितेंद्र राम नवीनगर से पटना जाने वाली मंटु बस की छत पर चढ़कर सामान उतार रहा था. इसी दौरान बस के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार की चपेट में वह आ गया. तेज करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

लोगों ने मृतक के शव को लेकर किया सड़क जाम

घटना की सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे और शव देखते ही परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई. देखते ही देखते घटना स्थल पर बड़ी संख्या में गांव के लोगों का जमावड़ा लग गया. आक्रोशित लोगों ने मजदूर जितेंद्र राम के शव को सड़क पर रखकर रास्ते को जाम कर दिया.लोगों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों के गुस्से के आगे मूकदर्शक बनी रही. लोग मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन करते रहे. खबर लिखे जाने तक सड़क पर लोगों का आक्रोश जारी था और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी. वहीं पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है.

Also Read: शादी में आयी आर्केस्ट्रा डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन