औरंगाबाद में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Aurangabad News: औरंगाबाद के रिसीयप थाना क्षेत्र के पास एनएच 139 पर तेज रफ्तार से आती स्कॉर्पियो ने एक 65 वर्षीय महिला को जोरदार टक्कर मार दी. महिला को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के रिसीयप थाना क्षेत्र के सड़सी गांव के पास एनएच 139 पर सड़क हादसे में 65 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी दिलीप सिंह की पत्नी गिरजा देवी के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, गिरजा देवी रविवार की शाम घर से बाहर सड़क की ओर निकली थीं. इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं.

आसपास मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें भर्ती कर लिया. परिजनों का कहना है कि महिला की हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी, लेकिन समय पर बेहतर इलाज के लिए रेफर नहीं किया गया. इलाज के दौरान ही गिरजा देवी ने दम तोड़ दिया.

परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

महिला की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने अस्पताल में हंगामा करते हुए डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया. मृत महिला के पुत्र नीतीश ने आरोप लगाया कि जब स्थिति बेहद नाजुक हो गयी, तब जाकर रेफर करने की बात कही गयी. अगर समय रहते उचित निर्णय लिया जाता, तो शायद जान बच सकती थी.

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि करीब दो घंटे तक डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिससे इलाज में देरी हुई और स्थिति और बिगड़ गयी. हालांकि बाद में अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों के समझाने पर मामला शांत कराया गया. इधर, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ आशुतोष कुमार ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. लापरवाही हुई होगी तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी.

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन