कलाकारों की प्रस्तुति पर थिरके लोग

कलाकारों की प्रस्तुति पर थिरके लोगफोटो नंबर-6 से 10 तकनये साल की पूर्व संध्या पर आर्यन महाजन नाट्य परिषद की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित प्रतिनिधि, औरंगाबाद (सदर) नये वर्ष 2016 के स्वागत में गुरुवार की रात धर्मशाला चौक स्थित आर्यन महाजन नाट्य परिषद में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कलाकारों की प्रस्तुति पर […]
कलाकारों की प्रस्तुति पर थिरके लोगफोटो नंबर-6 से 10 तकनये साल की पूर्व संध्या पर आर्यन महाजन नाट्य परिषद की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित प्रतिनिधि, औरंगाबाद (सदर) नये वर्ष 2016 के स्वागत में गुरुवार की रात धर्मशाला चौक स्थित आर्यन महाजन नाट्य परिषद में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कलाकारों की प्रस्तुति पर रात भर लोग थिरकते रहे. कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद सुशील कुमार सिंह ने दीप जला कर किया. इस मौके पर सांसद ने लोगों को नये साल की शुभकामना देते हुए कहा कि जिस तरह से वर्ष 2015 हंसी-खुशी से बीत गया, उसी तरह नये साल 2016 में भी लोग सुखमय जीवन जियें. इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये आर्यन महाजन नाट्य परिषद ने नये साल पर शहरवासियों को मनोरंजन के लिए एक विशेष अवसर प्रदान किया है. ऐसे आयोजन शहर के अन्य स्थानों पर भी होने चाहिए. इस दौरान नगर पर्षद अध्यक्ष श्वेता गुप्ता, शिव गुप्ता, नगर थानाध्यक्ष रविप्रकाश सिंह, एसआइ संजय सिन्हा, डाॅ शोभा रानी, डाॅ रविरंजन, आर्यन महाजन नाट्य परिषद के अध्यक्ष राहुल राज, उमाशंकर प्रसाद, गुड्डू कुमार, रामजी प्रसाद, धर्मेंद्र गुप्ता, आलोक कुमार, मनीष कुमार व नीरज कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे. कलाकारों ने दी एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतिआर्यन महाजन नाट्य परिषद प्रांगण में जैसे ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई, तो लोगो के उत्साह का ठिकाना न रहा. कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों की तालियों से पूरा परिसर गूंजता रहा. कलाकारों ने दर्शकों की फरमाइश पर भी नृत्य, गीत व संगीत की प्रस्तुति दी और उनकी धुनों पर थिरकते नजर आये. कलाकार निशा ने हम दिल दे चुके सनम फिल्म के गीत ‘निमोरा निमोरा…’ पर प्रस्तुति दी, तो कलाकार पिंकी, रानी व हनी की प्रस्तुतियों पर भी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये. साथ ही, संगीतकार राजश्री व मुन्ना ने एकसाथ ‘मुझे नौलखा मंगा दे ..’, मुझे पीने का शौक नहीं पीता हूं गम भुलाने को…’ जैसे गीतों की प्रस्तुति दी. कलाकारों ने नये फिल्मी गीतों पर भी लोगों को खूब थिरकाया. पूरी रात लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम के उत्साह में डूबे रहे. आतिशबाजी के साथ नये वर्ष का किया स्वागतसांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गुरुवार की रात जैसे ही 12 बजे, वैसे ही आयोजकों ने धर्मशाला चौक पर जम कर आतिशबाजी की. आतिशबाजी देख कर ऐसा प्रतीत हुआ कि जैसे किसी की बारात आयी है या दीपावली हो. आतिशबाजी देखने के लिए पंडाल में बैठे दर्शक बाहर आ गये. आतिशबाजी के बाद पंडाल में बैठे दर्शकों ने परिजनों, रिश्तेदारों व परिचितों को एक-दूसरे के गले मिल कर बधाई लगे.मौज-मस्ती के बीच पकवानों का आनंदसांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्व अपने परिवार के साथ कार्यक्रम देखने पहुंचे लोगों ने आयोजकों द्वारा किये गये खाने-पीने की व्यवस्था का भी खूब आनंद उठाया और खूब मौज-मस्ती की. सामूहिक भोज का आनंद उठाते हुए लोगों में काफी खुशी दिखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










