जीरो टिलेज से गेहूं की बुआई पर बल

Published at :23 Nov 2015 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
जीरो टिलेज से गेहूं की बुआई पर बल

जीरो टिलेज से गेहूं की बुआई पर बल फोटो नंबर- 9, परिचय महोत्सव का उद्घाटन करते पदाधिकारी ओबरा.प्रखंड परिसर में सोमवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया. इस मौके पर जिला पौधा संरक्षण पदाधिकारी अजय कुमार, अंचलाधिकारी तारा प्रकाश, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक सिंह व पूर्व प्रमुख लालदेव सिंह ने दीप जला कर महोत्सव […]

विज्ञापन

जीरो टिलेज से गेहूं की बुआई पर बल फोटो नंबर- 9, परिचय महोत्सव का उद्घाटन करते पदाधिकारी ओबरा.प्रखंड परिसर में सोमवार को रबी महोत्सव का आयोजन किया गया. इस मौके पर जिला पौधा संरक्षण पदाधिकारी अजय कुमार, अंचलाधिकारी तारा प्रकाश, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अशोक सिंह व पूर्व प्रमुख लालदेव सिंह ने दीप जला कर महोत्सव का उद्घाटन किया़ इस दौरान पदाधिकारियों ने श्री विधि से खेती करने के लिए कई तरह का गुर बतलाये. पदाधिकारियों ने जीरो टिलेज से श्री विधि तकनीक से गेहूं की बुआई व कीटनाशक रोगों से संबंधित जानकारी दी. अपील करते हुए कहा कि सामान्य विधि से बेहतर श्री विधि से खेती करने पर अधिक उपज होती है. इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक रवींद्र सिंह, अविनाश कुमार, ब्रजेश कुमार, किसान सलाहकार सच्चितानंद, आनंद कुमार व सुधांशु शेखर मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन