औरंगाबाद लूट कांड में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोचा
सांकेतिक तस्वीर
Aurangabad News: दाउदनगर सोने के लॉकेट लूट कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महज 24 के अंदर मामले का खुलासा कर दिया. इस दौरान पुलिस ने लुटे हुए सामान के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस पकड़े गए आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है.
Aurangabad News: (ओम प्रकाश की रिपोर्ट ) औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना की पुलिस ने सोने के लॉकेट लूट की घटना का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश करते हुए चोरी की बाइक के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, दूसरी ओर चोरी का एक मोटर बाइक बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है.
24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने दाउदनगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि गुरुवार की रात दाउदनगर बाजार इलाके में रोहतास जिले के नासरीगंज निवासी मोनु कुमार को एक बाइक पर सवार अपराधियों ने चाकु का डर दिखाकर गर्दन से सोने का लॉकेट लुट लिया था. इस बारे में दाउदनगर थाने में कांड संख्या-297/26 दर्ज कर 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
लुटे गए सभी सामान बरामद
इस कांड के सफल उद्भेदन के लिए एसपी के निर्देशन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दाउदनगर के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया. गठित एसआईटी टीम ने आसूचना संकलन, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी आधार पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करते हुए लुट कांड में शामिल तीन अपराधियों को पकड़ लिया. तीनो के निशानदेही पर पुलिस ने लुटी गयी सोने का लॉकेट और लुट के दौरान इस्तेमाल की गई बाइक को भी बरामद कर लिया.
इस मामले में दाउदनगर थाना क्षेत्र के भगवान बिगहा निवासी रॉकी कुमार उर्फ सोनू, मौलाबाग वार्ड सं.22 निवासी खुरम खान, पचकठवा देवी मंदिर वार्ड संख्या 26 निवासी राजा बाबू उर्फ राजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने क्या बताया
एसडीपीओ ने बताया कि लुट कांड में इस्तेमाल की गयी बाइक पहले दाउदनगर थाना कांड़ में 265/26 में आरोपियों ने चोरी की थी. अपराधियों ने कांड संख्या-265/26 में घटना करने की बात को स्वीकार किया है. एसडीपीओ ने बताया कि रॉकी यादव का अपराधिक इतिहास रहा है. उसके खिलाफ दाउदनगर थाना कांड संख्या 535/24 ,747/24,26 5/26, 555/21 दर्ज है.
आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस
इनके पास से लूटी गई सोने जैसा हनुमान जी का लॉकेट और कांड में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद किया गया है. अन्य दोनों आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. साथ ही पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और चोरी की गई बाइक भी बरामद कर लिया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि मोटर चोरी के मामले में दर्ज कांड संख्या 290/26 में उमरचक निवासी सिकंदर कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है.
इस छापेमारी टीम में एसएचओ विकास कुमार, सब इंस्पेक्टर सुदीश कुमार, परमानंद कुमार यादव, अभिषेक कुमार, प्रेम रौशन कुमार, विक्की कुमार, सिपाही सोनु कुमार शामिल रहे. प्रेस वार्ता में पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार और एसएचओ विकास कुमार उपस्थित थे.
Also Read: दो बाइकों की जोरदार टक्कर, बाइक पर सवार पांच लोग घायल, एक की हालत गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Suryakant Kumar
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










