दो बाइकों की जोरदार टक्कर, बाइक पर सवार पांच लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल ले जाते लोग

Aurangabad News: औरंगाबाद के कुटुंबा में दो बाइकों की जोरदार टक्कर में बाइक पर सवार पांच लोग घायल हो गए. जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. दूसरा बाइक सवार मौका पाते ही भाग निकला. हालांकि हादसे का एक पहलु पांचो घायलों के एक ही बाइक पर सवार होना भी माना जा रहा है.

विज्ञापन

Aurangabad News: (मनीष राज सिंघम की रिपोर्ट) कुटुंबा थाना क्षेत्र के कुटुंबा थाना मोड़ के पास तेज रफ्तार से आ रही दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक बाइक पर सवार मां-बेटा और देवर सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में थाना क्षेत्र के ही बहुआरा गांव निवासी मिथिलेश राम की 25 वर्षीय पत्नी इंदु देवी, गोविंद राम के 25 वर्षीय पुत्र निर्भय कुमार, शिव शंकर राम के 18 वर्षीय पुत्र इंदल कुमार, छह वर्षीय पुत्र सार्थक कुमार और मिथिलेश राम के एक वर्षीय पुत्र कौशल कुमार शामिल हैं. जिनका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

बाइक पर पांच लोग सवार थे

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान परिजनों ने बताया की घायल महिला इंदु देवी का मायका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तिताई बिगहा गांव में है. कुछ दिन पहले वह अपने ससुराल से मायके आयी थी. शनिवार की दोपहर इंदु देवी का देवर निर्भय उसे मायके से ससुराल ले जाने के लिए तिताई बिगहा गांव गया था. इसके बाद निर्भय सभी को एक ही बाइक पर बैठाकर बहुआरा गांव के लिए निकल पड़ा. इस दौरान बाइक पर पांच लोग सवार थे.

परिजनों ने बाइक पर पांच लोगों को बैठने से किया था मना

हालांकि परिजनों ने एक बाइक पर पांच लोगों को जाने से मना भी किया था. इसके बावजूद भी निर्भय सभी को बाइक से ही लेकर निकल पड़ा. जैसे ही बाइक कुटुंबा थाना मोड़ के पास पहुंची, तभी नवीनगर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि एक ही बाइक पर सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

दूसरा बाइक सवार फरार

घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. इधर मौके का फायदा उठाकर दूसरा बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांचों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने इंदु देवी की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर रेफर कर दिया. फिलहाल निर्भय, इंदल, सार्थक और कौशल का इलाज सदर अस्पताल में ही किया जा रहा है.

इधर घटना की सूचना पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और सभी घायलों का हाल जाना. इसके बाद गंभीर रूप से घायल महिला इंदु देवी को बेहतर इलाज हेतु गोपाल नारायण सिंह मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल जमुहार लेकर चले गए.

Also Read: भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन पकड़ने के दौरान महिला की मौत

विज्ञापन
Suryakant Kumar

लेखक के बारे में

By Suryakant Kumar

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन