35 साल कह हुई जिला पर्षद

Published at :14 Nov 2015 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
35 साल कह हुई जिला पर्षद

औरंगाबाद (नगर) : जिला पर्षद, औरंगाबाद आज 35 सालकी हो गयी. शनिवार को धूमधाम के साथ दूसरी बार जिला पर्षद का स्थापना दिवस जिला पर्षद सभागार में मनाया जायेगा. समारोह का उद्घाटन अध्यक्ष रंजू देवी व उपाध्यक्ष विमला देवी संयुक्त रूप से करेंगे. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. नगर पर्षद का […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : जिला पर्षद, औरंगाबाद आज 35 सालकी हो गयी. शनिवार को धूमधाम के साथ दूसरी बार जिला पर्षद का स्थापना दिवस जिला पर्षद सभागार में मनाया जायेगा.
समारोह का उद्घाटन अध्यक्ष रंजू देवी व उपाध्यक्ष विमला देवी संयुक्त रूप से करेंगे. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा.
नगर पर्षद का स्थापना दिवस मनाने से संबंधित सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. शुक्रवार को जिप अध्यक्ष रंजू देवी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई, जिसमें स्थापना दिवस मनाने पर रूपरेखा तैयार की गयी. जिप अध्यक्ष ने बताया कि एक बजे कार्यक्रम का उद्घाटन किया जायेगा.
इसके बाद शाम 5.30 बजे से जिले के स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे. उपविकास आयुक्त संजीव सिंह ने बताया कि 14 नवंबर को 1980 को जिला पर्षद, आैरंगाबाद का गठन किया गया था. जिला पर्षद के पहले चेयरमैन राजेंद्र सिंह थे. इसके बाद रंजीत सिंह, राघवेंद्र सिंह, पंकज पासवान, रूपा पासवान व पंकज पासवान अध्यक्ष रहे. वर्तमान में रंजू देवी चेयरमैन हैं. इसके पूर्व 1860 से 1980 तक जिला पर्षद के भवन में जिला बोर्ड का कार्यालय चलता था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन