आनंद शंकर से हैं काफी उम्मीदें : कांग्रेस

Published at :13 Nov 2015 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
आनंद शंकर से हैं काफी उम्मीदें : कांग्रेस

आनंद शंकर से हैं काफी उम्मीदें : कांग्रेस(फोटो नंबर-14)कैप्शन- शहर में भ्रमण करते युवा कांग्रेसी कांग्रेस के नेताओं ने औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति जताया आभार प्रतिनिधि, औरंगाबाद(नगर)शुक्रवार को युवा कांग्रेस के सदस्यों ने औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शंकर की जीत पर यहां के मतदाताओं के प्रति आभार जताया है. […]

विज्ञापन

आनंद शंकर से हैं काफी उम्मीदें : कांग्रेस(फोटो नंबर-14)कैप्शन- शहर में भ्रमण करते युवा कांग्रेसी कांग्रेस के नेताओं ने औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति जताया आभार प्रतिनिधि, औरंगाबाद(नगर)शुक्रवार को युवा कांग्रेस के सदस्यों ने औरंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शंकर की जीत पर यहां के मतदाताओं के प्रति आभार जताया है. युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने कहा कि औरंगाबाद के सभी वर्ग के मतदाताओं ने आनंद शंकर को अपना कीमती वोट देकर जिताया है. नये विधायक से विकास को लेकर कई उम्मीदें हैं. गरीब तबके से लेकर सभी जरूरतमंदों को विकास योजनाओं का लाभ दिया जायेगा. विधायक आनंद शंकर क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाने का काम करेंगे. सल्लू ने कहा कि युवा कांग्रेस हमेशा समाजहित के लिए काम करता रहा है. लोगों समस्याआें को हर संभव दूर करने का प्रयास किया जायेगा. इस बार महागंठबंधन के सभी लोगों का भरपूर सहयोग रहा है, जिसका नतीजा कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शंकर को जीत हासिल हुई.सल्लू ने कहा कि सामाजिक सौहार्द, भाइचारे व सांप्रदायिक की जीत है. इस प्रचंड जीत को नीतीश कुमार ने अपने स्वभाव के अनुरूप विनम्रता से स्वीकार किया है. जनता ने जातिवाद व सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की साजिशों को नकार कर विकास व सामाजिक न्याय के एजेंडों का गले लगाया है. इस मौके पर मुन्ना कुमार सिंह, दीपक कुमार, प्रकाश कुमार, राहुल, इकबाल, अब्दुल कयूम, दीपू, सहनू खान, कृष्णा कुमार, राजेश व छोटे खान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन