चंदौली में युवक को गड़ासे से मार कर किया घायल

Published at :06 Nov 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
चंदौली में युवक को गड़ासे से मार कर किया घायल

चंदौली में युवक को गड़ासे से मार कर किया घायल पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर हुई मारपीट दाेनों पक्ष से करायी गयी प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार (फोटो नंबर-14) परिचय-अस्पताल में युवक का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी प्रतिनिधि, औरंगाबाद (ग्रामीण) औरंगाबाद शहर से कुछ ही दूरी पर स्थिति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदौली गांव […]

विज्ञापन

चंदौली में युवक को गड़ासे से मार कर किया घायल पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर हुई मारपीट दाेनों पक्ष से करायी गयी प्राथमिकी दर्ज, एक गिरफ्तार (फोटो नंबर-14) परिचय-अस्पताल में युवक का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी प्रतिनिधि, औरंगाबाद (ग्रामीण) औरंगाबाद शहर से कुछ ही दूरी पर स्थिति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में पूर्व से चला आ रहा विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी है. रमेश कुमार नामक युवक को धारदार हथियार(गड़ासा) से वार कर जख्मी कर दिया गया. परिजनों द्वारा इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया. घटना शुक्रवार की सुबह की है. इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी मुफस्सिल थाना में दर्ज करायी गयी है. दूसरे पक्ष का भी कहना है कि महिला सुगिया देवी के साथ मारपीट की गयी. मुफस्सिल थाना में जख्मी रमेश कुमार के बयान पर धारा 323, 324, 341, 307 के तहत कांड संख्या 246/15 दर्ज की गयी है. इसमें सुरेंद्र यादव, अशोक यादव, राकेश यादव, राजेश यादव, ब्रजेश यादव और विजय यादव को आरोपित बनाया गया है. दूसरे पक्ष से भी घायल सुगिया देवी के बयान पर कांड संख्या 247/15 दर्ज की गयी है. इसमें फूलकेश्वर यादव, रामप्रवेश यादव, उमेश यादव, रमेश यादव और कमलेश यादव को आरोपित बनाया गया है. थानाध्यक्ष अनंत राम ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है. दोनों पक्षों द्वारा करायी गयी प्राथमिकी में कुल 11 लोग आरोपित बनाया गया है. सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि, अन्य की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन