रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी करनेवाला गिरफ्तार (दो खबर)

रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी करनेवाला गिरफ्तार (दो खबर) नवीनगर (औरंगाबाद) रेलवे ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के संबंध में नवीनगर थाना क्षेत्र के ठेंगो टोले नोनिया बिगहा निवासी पुरुषोत्तम पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में गांव […]
रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी करनेवाला गिरफ्तार (दो खबर) नवीनगर (औरंगाबाद) रेलवे ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के संबंध में नवीनगर थाना क्षेत्र के ठेंगो टोले नोनिया बिगहा निवासी पुरुषोत्तम पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में गांव के ही राजेंद्र यादव द्वारा नवीनगर थाने में दो लाख 45 हजार रुपये नौकरी के नाम पर ठगी करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. एएसआइ भगवान सिंह ने बताया कि ठेंगो के पुरुषोत्तम पासवान व कोइरीडीह के मुकेश कुमार मेहता द्वारा भोले भाले ग्रामीण जनताओं को फंसा कर अवैध रूप से पैसे की वसूली की जा रही थी. मुकेश कुमार मेहता फरार है. वहीं पुरूषोतम पासवान को डिहरी ऑनसोन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है.दो दिन आठ घंटे नहीं रहेगी बिजली रफीगंज (औरंगाबाद) रफीगंज प्रखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार व शनिवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इसकी जानकारी देते हुए सहायक विद्युत अभियंता सकलदीप मंडल ने बताया कि पावरग्रिड से लेकर सब स्टेशन तक जर्जर तार को बदल कर नया तार लगाया जायेगा. इसके कारण सुबह नौ से शाम पांच बजे तक दोनों दिन बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इसके लिए उन्होंने उपभोक्ताओं से खेद प्रकट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










