अवैध शराब वक्रिेताओं के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन(फोटो नंबर-34)परिचय-महुअरी गांव में प्रदर्शन करती महिलाएं नवीनगर (औरंगाबाद)प्रखंड क्षेत्र के महुअरी गांव में बिक रहे अवैध शराब के खिलाफ गुरुवार को महिलाओं ने मोरचा खोला दिया तथा शराब बेचने का आरोप लगा कर सीताराम चौहान व गोपाल चौहान के घर तोड़फोड़ की. शराब बनाने का उपकरण […]
अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन(फोटो नंबर-34)परिचय-महुअरी गांव में प्रदर्शन करती महिलाएं नवीनगर (औरंगाबाद)प्रखंड क्षेत्र के महुअरी गांव में बिक रहे अवैध शराब के खिलाफ गुरुवार को महिलाओं ने मोरचा खोला दिया तथा शराब बेचने का आरोप लगा कर सीताराम चौहान व गोपाल चौहान के घर तोड़फोड़ की. शराब बनाने का उपकरण को महिलाओं ने तोड़ कर फेंक दिया. इसके साथ दारू, गांजा, जुआ बंद, आधी रोटी खायेंगे, बच्चों को पढ़ायेंगे, महिला संगठन से जो टकरायेगा चूर-चूर हो जायेगा जैसे नारे लगाते हुए राम प्रसाद चौहान, लखदेव चौहान, बली चौहान, ललन चौहान समेत अन्य अवैध शराब बनाने व बेचने वालों को घुम-घुम कर हिदायत देते हुए कहा कि शराब बनाना और बेचना बंद करो अन्यथा इसका अंजाम बुरा होगा. चार दिन का समय देते हुए ग्रामीण महिला संगठन अध्यक्ष मालती देवी, सरस्वती देवी, रेखा देवी, शांति देवी, कलावती देवी समेत सैकड़ों महिलाओं ने महुअरी गांव व नवीनगर-बारुण रोड पर प्रदर्शन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










