एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछ निकले रुपये

Published at :05 Nov 2015 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछ निकले रुपये

एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछ निकले रुपये दाउदनगर (अनुमंडल)शहर के नालबंद टोली निवासी अनिल कुमार से 18 हजार 500 रुपये ठग लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बुधवार की है. अनिल ने बताया कि उसके मोबाइल पर किसी ने अपना नाम सुनील मिश्रा बताते हुए कहा कि आपका एटीएम बंद होने वाला […]

विज्ञापन

एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछ निकले रुपये दाउदनगर (अनुमंडल)शहर के नालबंद टोली निवासी अनिल कुमार से 18 हजार 500 रुपये ठग लेने का मामला प्रकाश में आया है. घटना बुधवार की है. अनिल ने बताया कि उसके मोबाइल पर किसी ने अपना नाम सुनील मिश्रा बताते हुए कहा कि आपका एटीएम बंद होने वाला है. चालू रखने के लिए उसने एटीएम कार्ड नंबर पूछा, जब उसे घर पर नहीं है तो उसने कहा कि घर पहुंचिये कॉल करते है. घर पहुंचने के बाद अनिल ने एटीएम कार्ड देख कर नंबर बता दिया और फिर पिन नंबर भी. शाम को पता चला कि 18 हजार 500 रुपये खाते से निकाल लिये गये. गुरुवार को जब अनिल के परिचित रामेश्वर प्रसाद तांती व शंभु कुमार ने उस नंबर पर फोन किया तो कहा गया कि पटना एजीएम ऑफिस से बोल रहे हैं. पैसे निकासी की बात करने पर कहा गया कि अपने पार्टनर का एटीएम कार्ड व पिन नंबर बतायें पैसे उस खाते मे भेज दिया जायेगा. जालसाज पूरी रौब से बात कर रहा था. मामले की सूचना पुलिस को भी दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन